🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

सीरिया को मदद पहुंचाने वाले रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया

👤
Admin
👁 17768 व्यूज
📍 1
सीरिया को मदद पहुंचाने वाले रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया
रूस के रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि सीरिया की आम जनता के लिए राहत सामग्री पहुंचाने वाले रूस के एमआई-8 हेलीकॉप्टर को जमीन से गोलीबारी कर मार गिराया गया. रूसी हेलीकॉप्टर सीरिया के अलेप्पो में राहत सामग्री उतारने के बाद वापस जा रहा था तभी उसे गोलीबारी का निशाना बनाया गया.

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी वक्तव्य के अनुसार, रूसी हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के तीन सदस्यों और रूस रीकंसिलिएशन सेंटर के दो अधिकारियों की हादसे में मौत हो गई.

रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, हेलीकॉप्टर राहत सामग्री उतारकर ख्मेमिम स्थित रूसी हवाई अड्डे की ओर लौट रहा था. बयान में आगे कहा गया है, अलेप्पो में राहत सामग्री उतारकर लौट रहे एमआई-8 परिवहन हेलीकॉप्टर को एक अगस्त (सोमवार) को इदलिब प्रांत में जमीन से की गई गोलीबारी में मार गिराया गया. हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य और रूसी रीकंसिलिएशन सेंटर के दो अधिकारी सवार थे.

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच सदस्यों की मौत की पुष्टि की है.गौरतलब है कि सीरिया में इस वर्ष रूस का यह तीसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले जुलाई में एमआई-25 युद्धक हेलीकॉप्टर पालमायरा में मार गिराया गया था, जिसमें दो रूसी चालकों की मौत हो गई थी.

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीरिया के अनुरोध पर रूसी हेलीकॉप्टर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शामिल हुआ और मार गिराया गया.

अप्रैल में रूस का एक अन्य हेलीकॉप्टर एमआई-28एन होम्स तकनीकी खराबी के चलते होम्स शहर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में भी दोनों रूसी चालकों की मौत हो गई थी.
Tags :