🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

जेएनसीटी में विद्यार्थियों ने दी म्यूजिकल प्रस्तुति

👤
DD
👁 18757 व्यूज
📍 Bhopal
जेएनसीटी में विद्यार्थियों ने दी म्यूजिकल प्रस्तुति
जय नारायण कालेज ऑफ टेक्नालॉजी (जेएनसीटी), भोपाल के ऑडिटोरियम में आज म्यूजिक एवं कल्चरल क्लब द्वारा 'एकल' एवं 'युगल' गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न रागों पर आधारित नये व पुराने हिन्दी फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुतियां दी और दर्षकों की तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता का निर्णय प्रोफेसर ममता सूद, संध्या पाण्डे एवं नेहा सलूजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेघना दुबे द्वारा किया गया।



इस प्रतियोगिता में एकल गायन में - प्रथम विजेता रिनी एथनिस (सी.एस. पंचम सेमेस्टर), द्वितीय विजेता अमरनाथ मोगा (सी.एस. पंचम सेमेस्टर) एवं तुतीय विजेता वंसिका एवं सूयांषा रही। समूहगान में - प्रथम विजेता उत्सव समूह द्वितीय ईषा समूह रहा।

आयोजन में महाविद्यालय की सचिव श्रीमती पूजाश्री चौकसे, डायरेक्टर डॉ. बी.के. जैन, प्राचार्य डॉ. मनीष सांवले, एवं डीन प्रो. बी.एल. राय उपस्थित थे।
Tags :