🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा आयोजित 'रन टू गिव' चैरिटी दौड़ भोपाल वासियों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा

👤
DD
👁 18764 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट द्वारा आयोजित 'रन टू गिव' चैरिटी दौड़ भोपाल वासियों ने लिया बढ़चढ़कर हिस्सा
मैरियट इंटरनेशनल के बैनर तले भोपाल सहित एशिया पेसिफिक के 206 शहरों में आयोजित हुई यह दौड़, हजारों लोग बने हिस्सा



24 सितम्बर 2017। मैरियट इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2014 से लगातार आयोजित की जा रही सालाना 'रन टू गिव' दौड़ में इस वर्ष कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल ने भी भाग लिया। स्थानीय वंचित लोगों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में भारत सहित समूचे एशिया पैसिफिक में मौजूद मैरियट इंटरनेशनल के होटल एसोसिएट्स व आमजन भाग लेते हैं। इस साल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल, चेन्नई के एक एनजीओ राइजिंग स्टार आउटरीच को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस दौड़ में शामिल हुआ। यह एनजीओ मैरियट होम में कुष्ठ पीड़ित बच्चों को आश्रय देने व उनकी देखभाल का काम करता है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के महाप्रबंधक, राकेश उपाध्याय ने आज सुबह 7 बजे इस 3.5 किलोमीटर लम्बी दौड़ को झण्डी दिखाकर रवाना किया व स्वयं भी इसमें शामिल हुए। इस दौड़ में मैरियट एसोसिएट्स के अतिरिक्त बड़ी संख्या में शहर के नागरिक शामिल हुए।







मैरियट इंटरनेशनल एशिया पेसिफिक के प्रमुख और प्रबंध निदेशक क्रेग एस स्मिथ ने इस अवसर पर अपने संदेश में बताया कि, मैरियट की पहुँच बढ़ने के साथ साथ हमारी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ती जा रही हैं। हम इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्थाई तौर पर सकारात्मक और सामाजिक प्रभाव डालने का प्रयास कर रहे हैं। 'रन टू गिव' एक ऐसी पहल है जो स्वयंसेवा-वाद के प्रयासों के बारे में बताता है और बताता रहेगा जिससे विभिन्न समुदायों में फर्क पड़ता है। हमारे एसोसिएट्स हर साल इस चैरिटी रन को आगे बढ़ाने के लिए काम करते हैं।



स्टारवुड होटल्स एंड रिसॉर्ट्स एशिया पैसिफिक ने 2014 में होटल चैरिटी रन के रूप में इसे शुरू किया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था। इसके उद्घाटन समारोह में एशिया पैसिफिक से 20,000 से अधिक रनर्स ने 92 स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और कुल मिलाकर लगभग 2,28,000 डॉलर की राशि एकत्रित की थी। सन् 2015 से इस कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर 'रन टू गिव' का नाम दिया गया उसके बाद 2016 में स्टारवुड और मैरियट इंटरनेशनल ने साथ में इस कार्यक्रम से जुड़े और 2,70,000 अमरीकी डॉलर की राशि एकत्रित की।



मैरियट इंटरनेशनल ने राइजिंग स्टार आउटरीच के साथ साझेदारी की ताकि, वंचित बच्चों के लिए अनेक अवसरों को बढ़ाया जा सके, यह बात दक्षिण एशिया, मैरियट इंटरनेशनल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोविल ने कही।



Tags :