🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कैफे भड़ास पर आकर अपनी हार की भड़ास निकाली

👤
PDD
👁 19743 व्यूज
📍 Bhopal
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने कैफे भड़ास पर आकर अपनी हार की भड़ास निकाली
25 सितंबर 2017। भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक दिवसीय क्रिकेट मैच सीरीज में भारत ने लगातार ३ मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली ऑस्ट्रेलिया के खिलाडी किसी भी तरह अपनी पराजय की कुंठा को बाहर निकलना चाहते थे इन खिलाड़ियों ने इंदौर में कैफे भड़ास के बारे में सुना की इस कैफे में एक एंगर एक्सप्रेशन रूम है जहा पर अपनी मर्जी से जो चाहे तोड़कर अपनी भड़ास को व्यक्त कर सकते हैं|



ऑस्ट्रेलिया के खिलाडी डीन जोस और ब्रेड हॉग कैफे भड़ास पर पहुंचे यहाँ पर इन खिलाड़ियों ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तोड़ फोड़ के सामान को देखा और बेस बॉल के बात से टीवी कंप्यूटर लैपटॉप व फिश एक्वैरियम को तोड़कर अपनी खीज बाहर निकाली| दोनों खिलाड़ियों ने बताया की तोड़ फोड़ करके वे स्वयं को बहुत हल्का महसूस कर रहे हैं अब मन में कोई कुंठा और खीज नहीं है अगले मैच में हम जीतने का पूरा प्रयास करेंगे|



BHADAS Cafe, News, Indore Bhadas cafe, News Indore



डीन जोस और ब्रेड हॉक ने बताया की हमने एंगर एक्सप्रेशन रूम के बारे में सुना था पर भारत में पहली बार देखा है और हमें यह प्रभावी भी लगा इस कैफे का माहौल भी ऐसा बनाया गया है की नेगेटिविटी बहार आने लगती है|



कैफे भड़ास के संचालक अतुल मालिकराम ने बताया की ऑस्ट्रेलिया टीम के और भी खिलाडी यहाँ आना चाहते थे जिन खिलाड़ियों ने यहाँ आकर अपनी भड़ास निकाली वे काफी खुश थे उन्होंने अतुल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा की आज की तनाव पूर्ण जिंदगी में यह कैफ़े लोगो का गुस्सा बाहर निकलने में मददगार साबित होगा कैफ़े में आगमन पर अतिथियों के रूप में उनका भारतीय पारम्परिक तरीके से हार पहनाकर और आरती करके स्वागत किया गया| कैफे भड़ास में अपनी नकारत्मकता को बाहर निकालने के बाद खिलाड़ियों ने कैफ़े में कॉफी का आनंद लिया कैफे भड़ास की ओर से इन खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेट किया और कैफ़े के लिए बैट पर इन खिलाड़ियों के सिग्नेचर लिए गए|



Tags :