🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिये 8 और अस्पताल चिन्हित

👤
PDD
👁 18736 व्यूज
📍 Bhopal
स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिये 8 और अस्पताल चिन्हित
25 सितम्बर 2017। मध्यप्रदेश शासन ने एच1 एन1 संक्रमण, मलेरिया, डेंगू तथा चिकनगुनिया के प्रभावी इलाज के लिये 8 और अस्पताल को चिन्हित किया है। इसके तहत होशंगाबाद में एक, ग्वालियर में 3, सागर में 3 तथा बड़वानी में एक अस्पताल को चिन्हित किया गया है। इस तरह प्रदेश में अब चिन्हित अस्पतालों की संख्या 73 हो गई है। यह जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग की दैनिक समीक्षा में दी गई।









स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच1 एन1 संक्रमण, मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की प्रभावी रोकथाम के लिये चिन्हित अस्पतालों में भोपाल जिले के ए.के. अस्पताल, अग्रवाल, अक्षय, अराधना, बंसल, भोपाल केयर, चिरायु, सिटी अस्पताल, सी.एम.सी.एच. मेडिकल कॉलेज, हजेला अस्पताल, जे.के. अस्पताल मेडिकल कॉलेज, लाहोटी अस्पताल, एल.बी.एस., मिरेकल, नर्मदा, नेशनल, पालीवाल, पारूल, पी.सी.एम.एस. मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स, रेनबो, रेडक्रास, शारदा, सिल्वर लाइन, तृप्ति अस्पताल, इंदौर जिले में एस.ए.आई.एम.एस. अस्पताल, बॉम्बे अस्पताल, सी.एच.एल., विशेष, भण्डारी, अरिहंत, गोकुलदास, इण्डेक्स, लाइफ केयर, ग्लोबस, सुयश, मेदांता, मयूर, अपोलो अस्पताल, चोइथराम, ग्रेटर कैलाश, सिनर्जी, हुकुमचंद, उज्जैन जिले में आर.डी.गार्डी मेडिकल कॉलेज, जी.डी. बिरला अस्पताल, संजीवनी, पाटीदार, सी.एच.एल., एस.एस. अस्पताल शामिल हैं। होशंगाबाद जिले में चिकनगुनिया की रोकथाम के लिये न्यू पाण्डे अस्पताल, केशव अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल, सेंट जोसफ, मलावी अस्पताल को चिन्हित किया गया है। जबलपुर में जबलपुर रिसर्च अस्पताल, सिटी अस्पताल, नेशनल अस्पताल, महाकौशल और मेट्रो अस्पताल, ग्वालियर में बिरला अस्पताल, एम.आई.एम.एस. मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, कल्याण मेमोरियल एण्ड के.डी.जी. अस्पताल और माहेश्वरी नर्सिंग होम शामिल हैं। इसी प्रकार बैतूल जिले में संजीवनी, पाढर तथा राठी अस्पताल, रीवा में विंध्य तथा चिरायु अस्पताल, सागर में सागरश्री, भाग्योदय तथा चेटने अस्पताल, बड़वानी में सत्य सांई अस्पताल को एच-1 एन-1 सीजनल इन्फ्लुएंजा की रोकथाम के लिये चिन्हित किया गया है।



प्रारंभिक लक्षण को न करें नजरअंदाज



मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही कर ली जाये एवं उपचार प्रारंभ कर दिया जाए तो मरीज को बचाया जा सकता है। एच-1 एन-1 के प्रारंभिक लक्षण जैसे सर्दी-जुकाम, खाँसी, गले में खराश, सिर दर्द, बुखार के साथ यदि साँस लेने में तकलीफ हो, तो इसे नजरअंदाज न करें, तत्काल अस्पताल जाकर तुरंत अपनी जाँच करायें। एच-1 एन-1 संक्रमण पॉजिटिव पाये जाने पर पूर्ण उपचार लें। स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव ही उपचार है। सावधानी बरतकर संक्रमण से बचा जा सकता है।







Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :