🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

हे राम ... सुनकर रो दिए अपारशक्ति खुराना

👤
DD
👁 19048 व्यूज
📍 Bhopal
हे राम ... सुनकर रो दिए अपारशक्ति खुराना
'स्टार भारत' के धार्मिक गीतों पर आधारित रियलिटी शो 'ओम् शांति ओम्' में कई ऐसे प्रसंग आ रहे हैं, जो प्रतियोगियों, जजों की और यहाँ तक कि होस्ट तक की आत्मा को झकझोर देते हैं। धर्म के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास भी यहाँ खुलकर सामने आ रहा है। ऐसी ही एक घटना तब हुई जब दशहरे के लिए 'ओम् शांति ओम्' के विशेष एपिसोड की शूटिंग चल रही थी। एक प्रतियोगी ने जगजीत सिंह का लोकप्रिय गीत 'हे राम, हे राम ...... जग में सच्चा तेरा नाम ...' गाया तो शो को होस्ट कर रहे अपारशक्ति खुराना की आँखों से आँसू बह निकले।



सभी हतप्रभ थे, कि शो पर हमेशा मस्ती करते रहने वाले अपारशक्ति

खुराना को अचानक क्या हुआ? क्यों उनकी आँखों से आँसू बह निकले! इस सवाल का जवाब भी अपारशक्ति ने ही दिया। उन्होंने बताया कि जब मेरे सामने 'ओम् शांति ओम्' को होस्ट करने का प्रस्ताव आया तो मैं निर्णय नहीं ले पा रहा था, कि मुझे ये करना चाहिए या नहीं ? क्योंकि, मैं नास्तिक नहीं हूँ, पर बहुत ज्यादा धार्मिक भी नहीं हूँ। इसी ऊहापोह में एक दिन मैंने पापा से बात की और अपनी उलझन बताई। इस पर पापा ने कहा, कि तुम्हें ये शो जरूर करना चाहिए। उनकी बात मानकर मैंने ये शो किया और मैं आज बहुत खुश हूँ कि मुझे 'ओम् शांति ओम्' को होस्ट करने का अवसर मिला। आज मुझे पता चला, कि जीवन में धर्म का, ईश्वर का क्या महत्व है।



अपारशक्ति का कहते हैं कि मैं अपने जीवन में हमेशा से ही बहुत

सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हूँ। इस शो ने मुझे निश्चित रूप से और

अधिक सकारात्मक बना दिया है। मुझे लगता है, कि ईश्वर से जुड़ने का सबसे सही तरीका संगीत ही है और जब जैद अली गाता है तो मैं ईश्वर से कुछ ज़्यादा ही जुड़ा हुआ महसूस करता हूँ, क्योंकि जैद की आवाज में एक मासूमियत है।





Tags :