🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

प्रदेश में अब गरीबों को नि:शुल्क अब सुपर स्पशियलटी उपचार मिलेगा

👤
PDD
👁 18478 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में अब गरीबों को नि:शुल्क अब सुपर स्पशियलटी उपचार मिलेगा
28 सितंबर 2017। प्रदेश में गरीबों को सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डाक्टरों के माध्यम से सुर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट यानी उपचार मिलेगा जिसके तहत चार केटेगरी के अंतर्गत जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी तथा गायनाक्लोजी शामिल है।

इसके लिये दीदयाल उपचार योजना में बदलाव किया गया है। जनरल सर्जरी में लेप्रोस्कोपिक कालेकाइस्टोमी, लेप्रोस्कोपिक एपेन्डिसेक्टोमी, लेप्रोस्कोपिक हर्नियोप्लास्टी हेरेनिया इंगुल्नल रिपेयर तथा ट्रान्यस्युरेथरल रिसेक्शन आफ प्रोस्टेट शामिल है जबकि आर्थोपेडिक्स में टोटल हिप रिप्लेसमेंट, टोटल नी प्लेसमेंट, आर्थोस्कोपी डायग्रोस्टिक, आर्थोस्कोपी थेरेप्युटिक विथाउट इम्प्लांट तथा आर्थोस्कोपी थेरेप्युटिक विथ इम्प्लांट

सम्मिलित है। ईएनटी में टाईप्मोनोप्लास्टी टाईप वन, टाईप्मोनोप्लास्टी टाईप टु, माडीफाईड रेडिकल मेस्टोडिक्टोमी तथा ओरल पालीपेक्टोमी शामिल है जबकि गायनाक्लोजी में केलपोस्कोपिक डायग्रोस्टिक प्रोसीजर, हाईस्ट्रोस्कोपिक डायग्रोस्टिक, हाईस्ट्रोस्कोपिक थेरेप्युटिक, लेप्रोस्कोपिक रिसेक्शन आफ ओवेरियन काईस्ट तथा लेप्रोस्कोपिक हाईस्टेक्टोमी शामिल है।



प्रदेश में राज्य सरकार ने दीनदयाल उपचार योजना वर्ष 2004 से शुरु की थी जिसमें सरकारी अस्पतालों में गरीबों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था थी परन्तु अब तेरहल साल बाद इस योजना में बदलाव कर सुपरस्पेशियलिटी ट्रीटमेंट भी शामिल कर लिया गया है। निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ डाक्टरों से आपरेशन कराने एवं उनसे देखभाल कराने पर उन्हें इसका शुल्क भी इसी योजना से भुगतान किया जायेगा।



पहले चरण में 12 जिले शामिल किये :

दीनदयाल सुपर स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट योजना का लाभ देने के लिये पहले चरण में बारह जिले शामिल किये गये हैं जिनमें शामिल हैं : जबलपुर, छिन्दवाड़ा, सतना, उज्जैन, रतलाम, देवास, ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, बैतूल, खण्डवा एवं सागर। बजट एवं विशेषज्ञ डाक्टर की उपलब्धता पर इस नई योजना को प्रदेश के शेष अन्य जिलों में लागू किया जायेगा।



एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी जिला अस्पतालों में दीनदयाल सुरस्पेशियलिटी ट्रीटमेंट दिया जायेगा जिसके लिये विशेषज्ञ डाक्टरों का पैनल बनाया जायेगा। बीपीएल के लोगों को तो नि:शुल्क ट्रीटमेंट मिलेगा साथ ही एपील के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे जिन्हें सीजीएचकी दरों का भुगतान करना होगा जोकि बाजार दर का एक तिहार्द या इससे भी कम होती है। अभी सुपरशियलिटी ट्रीटमेंट के आदेश जारी हुये हैं तथा आगामी तीन माह के अंदर इसका लाभ देना प्रारंभ कर दिया जायेगा।



- डॉ नवीन जोशी





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News



Tags :