🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारतीय संसदीय संघ मध्यप्रदेश शाखा की बैठक संपन्न

👤
PDD
👁 19552 व्यूज
📍 Bhopal
भारतीय संसदीय संघ मध्यप्रदेश शाखा की बैठक संपन्न
04 अक्टूबर 2017। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय संसदीय संघ मध्यप्रदेश शाखा की बैठक आज विधान सभा में संपन्‍न हुई। बैठक में भारतीय संसदीय संघ के अंतर्गत विदेश अध्ययन प्रवास के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह भारतीय संसदीय संघ व राष्ट्रकुल संसदीय संघ की मध्य प्रदेश शाखा के कार्यकारी सचिव एवं कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये।



ज्ञातव्‍य है कि भारतीय संसदीय संघ की मध्यप्रदेश शाखा का गठन वर्ष 1971 में किया गया था जिसका उद्देश्य सदस्यों में ससंदीय गतिविधियों के प्रति सजगता और सक्रियता का सृजन करना है । राष्‍ट्रकुल देशों की संसदीय प्रणाली, आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन आदि के विदेश अध्ययन दौरे भारतीय संसदीय संघ एवं राष्ट्रकुल संसदीय संघ के तत्वावधान में ही आयोजित किए जाते रहे हैं।

बैठक में वित्तमंत्री जंयत मलैया, सदस्‍यगण सर्वश्री ओमप्रकाश सखलेचा, यशपाल सिंह सिसौदिया, लखन पटेल, घनश्याम पिरोनियां, राजेन्द्र पाण्डेय, जयवर्धन सिंह, डॉ. मोहन यादव, श्रीमती शीला त्‍यागी सहित विधान सभा के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Tags :