🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सुरों से सजी आरजीपीवी की संगीत नोडल प्रतियोगिता

👤
DD
👁 18796 व्यूज
📍 Bhopal
सुरों से सजी आरजीपीवी की संगीत नोडल प्रतियोगिता
13 सितंबर 2017। सितार, तबला वादन व गायन की जुगलबंदी से जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल का परिसर झूम उठा। गुरुवार को कॉलेज में आर.जी.पी.वी. संगीत नोडल प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने शास्त्रीय संगीत की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर कर पुरस्कार भी हासिल किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे ने किया एवं निर्णायक समिति में प्रो. रेणुका, डॉ. मेघना दुबे एवं डॉ. रितु तिवारी रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न तकनीकी संस्थानों एल.एन.सी.टी., टी.आई.टी., ओरिएन्टल और सागर आदि 8 महाविद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी तकनीकी महाविद्यालयों से लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता अलग-अलग केटेगरी में आयोजित हुई। जिसमें एकल गायन शास्त्रीय में छाया मोरले, एल.एन.सी.टी. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इन्होनें राग माल्कोस पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं एकल गायन सुगम में जे.एन.सी.टी. की रिनी एथनिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इन्होंने "ऐ मेरे वतन के लोगों" पर खूब तालियां बटोरी और समूह गायन (भारतीय) में कुहू एंड ग्रुप ने दर्शक को "वंदे मातरम" गायन पर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही शास्त्रीय संगीत वादन में जेएनसीटी के हितेष लालवानी प्रथम रहे। शास्त्रीय संगीत वादन में जेएनसीटी की सूर्यषा सिंह प्रथम रहीं। मंच संचालन आयोजन सचिव, प्रो. अनुराग चौकसे ने किया। प्रो. बी.एल. राय, डीन एडमिनिस्टेन ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने संगीत के सुरों में डूब जाने वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया देकर सभी का दिल जीत लिया।









Tags :