🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा का शीतकालीन सत्र 27 नवम्‍बर से

👤
DD
👁 19025 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा का शीतकालीन सत्र 27 नवम्‍बर से
23 अक्‍टूबर 2017। मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बारह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार, 27 नवम्‍बर से आरंभ होकर शुक्रवार, 8 दिसम्‍बर, 2017 तक चलेगा. राज्‍यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी की गई.



विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार बारह दिवसीय सत्र में सदन की कुल 10 बैठकें होंगीं जिनमें शासकीय विधि-विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाएंगे.



इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 8 नवम्‍बर तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 16 नवम्‍बर, 2017 तक प्राप्‍त की जायेंगी. जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यान आकर्षण तथा नियम 267-क के अधीन सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 22 नवम्‍बर, 2017 से कार्यालीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी.



उल्‍लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह पंचदश सत्र होगा.
Tags :