🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत-अमेरिकी मित्रता का स्वर्णकाल : शिवराज सिंह चौहान

👤
PDD
👁 18584 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत-अमेरिकी मित्रता का स्वर्णकाल : शिवराज सिंह चौहान
23 अक्टूबर 2017। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका प्रवास के पहले दिन 22 अक्टूबर को वाशिंगटन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ आयोजित संवाद सत्र में मध्यप्रदेश के विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। इस सत्र का आयोजन भारतीय दूतावास ने किया था। मुख्यमंत्री ने भारत और मध्यप्रदेश की अभूतपूर्व प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।



श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान समय को भारत-अमेरिका की मित्रता का स्वर्णकाल कहा जा सकता है। इस अनूकूल स्थिति के निर्माण में अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय की मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम की प्रमुख भूमिका है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब भारत का ऐसा प्रदेश बन गया है जहां प्रजातांत्रिक प्रक्रियाओं में आम लोगों की सीधी भागीदारी है। मध्यप्रदेश में ग़रीब कल्याण और गरीबी उन्मूलन की दिशा में मिशन के रूप में रणनीति अपनाकर ऐतिहासिक प्रयास किये गये हैं। श्री चौहान ने बताया कि अब वर्ष 2022 तक मध्यप्रदेश में हर ग़रीब को अपना घर देने की रणनीति पर काम चल रहा है।



सामाजिक क्षेत्र में हुए प्रयासों की चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हर बेटी को लखपति बनाने की पहल की गई है। उन्होने कहा कि बेटियों से उनका रिश्ता मामा का बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है।



श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक काम हुआ है। उन्होने नर्मदा सेवा यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि नदी के दोनों तटों पर फलदार वृक्ष लगाये गये हैं ताकि नदी को नया जीवन मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में नदी संरक्षण की दिशा में लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी से पहली बार मध्यप्रदेश में इतने विशाल पैमाने पर नदी संरक्षण का अभियान शुरू हुआ है जो अनवरत चलेगा। श्री चौहान ने कहा कि भारत के विकास में मध्यप्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है। औद्योगिकरण के मामले में भी मध्यप्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल हो गया है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के लिये सिंचाई के ऐसे पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं कि किसी भी किसान का खेत पानी की सुविधा से वंचित न रहे। श्री चौहान ने नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट पर भारतीय समुदाय से विस्तार से चर्चा की।



मुख्यमंत्री ने भारतीय समुदाय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत के अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री मोदी ने भारत को एक स्वाभिमानी देश बनाया है। श्री चौहान ने म्यूजियम आफ अमेरिकन हिस्ट्री और युद्ध स्मारक का भी भ्रमण किया।



Tags :