🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

आरजीपीवी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता, इंदौर नोडल विजेता एवं भोपाल उपविजेता बना

👤
DD
👁 19060 व्यूज
📍 Bhopal
आरजीपीवी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता, इंदौर नोडल विजेता एवं भोपाल उपविजेता बना
2 नवंबर 2017। जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन एलएनसीटी ग्रुप के चयरमेन जयनारायण चौकसे एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर आरजीपीवी डॉ. मंजू सिंह द्वारा टी.टी.नगर स्टेडियम में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्र्रतियोगिता में मध्यप्रदेष के विभिनन नोडल सेंटर से 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गो में 49 कि.ग्रा. वर्ग में सत्येनद्र सोलंकी, जबलपुर प्रथम एवं सौरभ जोषी, इंदौर द्वितीय रहे। 52 कि.ग्रा. वर्ग में धीरज कुमार, भोपाल प्रथम, सूरज यादव, इंदौर द्वितीय रहे। 60 कि.ग्रा. वर्ग में अक्षय मार्को, भोपाल प्रथम एवं श्रेयांष पाठक, जबलपुर द्वितीय रहे। 64 कि.ग्रा. वेट केटेगरी में निष्चय प्यासी, इंदौर को स्वर्ण एवं तोषेन्द्र सिंह, जबलपुर को रजत पदक प्राप्त हुआ। 69 कि.ग्रा. में विकास गिरी, जबलपुर प्रथम एवं विजय रावल, उज्जैन प्रथम रहे। 75 कि.ग्रा. में ज्वाय मंडल, जबलपुर प्रथम एवं आषुतोष शर्मा, इंदौर द्वितीय रहे। 81 कि.ग्रा. केटेगरी में सिद्धार्थ वर्मा को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। 91 कि.ग्रा. वर्ग में धन्जय लसुन्टे, भोपाल को प्रथम और सौरभ वर्मा, इन्दौर को द्वितीय स्थान मिला। 91 केटेगरी में सौरभ श्रीवास, इन्दौर प्रथम और किसन गुप्ता, रीवा द्वितीय रहे। आयोजन सचिव श्री अनुराग चौकसे के अनुसार इन चयनित छात्रों को आरजीपीवी द्वारा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए भेजा जावेगा।



सभी मैच बॉक्सिंग के इंटरनेषनल कोच रोशनलाल द्वारा कराये गये। इस राज्य स्तरी प्रतियोगिता में जेएनसीटी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सावले एवं डीन एडमिनिस्टे?षन प्रो. बी.एल. राय उपस्थित रहे एवं समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
Tags :