🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

शेप साउथ एशिया 2017 समिट की भोपाल में शुरुआत

👤
Admin
👁 18931 व्यूज
📍 Bhopal
शेप साउथ एशिया 2017 समिट की भोपाल में शुरुआत
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की पहल पर ग्लोबल शेपर्स, भोपाल इस रीजनल साउथ एशियन प्लेटफार्म पर बेहतरीन स्पीकर्स को स्थानीय विषयों पर चर्चा करने के लिए लेकर आया है।



भोपाल 3 नवंबर। ग्लोबल शेपर्स, भोपाल द्वारा आयोजित किये जा रहे बहुचर्चित वार्षिक साउथ एशियन समिट की जोरदार शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में भारत एवं साउथ एशियन देशों से लगभग 1000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।



ग्लोबल शेपर्स वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक पहल है तथा यह यंग लीडर्स की एक ग्लोबल कम्युनिटी है, जिन्होंने अपने समुदाय में विशिष्ट योगदान देते हुए अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। सिमा, एजुकेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नोएल टिएगो उद्घाटन समारोह के मुख्या अतिथि रहे।



ग्लोबल शेपर्स भोपाल के फाउंडर क्यूरेटर अभिषेक मोहन गुप्ता ने कहा इस वर्ष समिट में चतुर्थ औद्योगिक क्रांति और तकनीक से विश्व भर में नयी संभावनाएं और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। समिट में तैयार होने वाले बिंदुओं से एशिया में पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर्स में वर्तमान और भविष्य में नवाचार लाने की दिशा में सहायता मिलेगी।



यह समिट डेवलपमेंट लीडर्स, बिज़नेस प्रोफेशनल्स, पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर पार्टनर्स, सिविल सोसाइटी, डिप्लोमेट्स सहित अनेक प्रख्यात स्पीकर्स अपने विचार रखते हुए चतुर्थ औद्योगिक क्रांति और तकनीक द्वारा मानव विकास पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करेंगे। 4 एवं 5 नवंबर को पैनल डिसकशंस की श्रंखला के साथ मैजिक एंड लॉजिक और अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी विशिष्ट वर्कशॉप्स का भी आयोजन होगा। शेप साउथ एशिया (SSA 2017) ग्लोबल शेपर्स कम्युनिटी का वार्षिक कार्यक्रम है जहाँ भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान व अफगानिस्तान इस क्षेत्रीय साउथ एशियन प्लेटफार्म पर अपने स्थानीय विषयों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आते हैं।

Tags :