🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की याचिका समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न

👤
Admin
👁 19223 व्यूज
📍 Bhopal
मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की याचिका समिति की संयुक्‍त बैठक संपन्‍न
भोपाल 4 नवम्‍बर 2017। मध्‍यप्रदेश विधान सभा एवं असम विधान सभा की याचिका समिति की संयुक्‍त बैठक आज विधान सभा भवन में संपन्‍न हुई. संयुक्‍त बैठक को मध्‍यप्रदेश विधान सभा की याचिका समिति के सभापति शंकरलाल तिवारी ने संबोधित करते हुए समिति का महत्‍व एवं उपादेयता बताते हुए उसकी प्रक्रिया तथा कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला.



मध्‍यप्रदेश एवं असम विधान सभा की उक्‍त समितियों ने परस्‍पर विचार-विमर्श कर जानकारियों का आदान प्रदान किया. अपर सचिव पी.एन. विश्‍वकर्मा द्वारा याचिका समिति की कार्य-पद्धति की जानकारी दी गई. असम विधान सभा की याचिका समिति के सभापति रामेन्‍द्र नारायण कालिता द्वारा भी समिति की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया.



संयुक्‍त बैठक के प्रारंभ में अपर सचिव पी.एन. विश्‍वकर्मा ने समिति के सभापति शंकरलाल तिवारी का एवं तिवारी ने असम विधान सभा की याचिका समिति के सभापति रामेन्‍द्र नारायण कालिता का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया. विधान सभा के अपर सचिव वीरेन्‍द्र कुमार ने आगं‍तुक समिति के सदस्‍य सर्वश्री देवनंदा हजारिका, तरश गोवाला, सुरेन फूकन, भास्‍कर शर्मा, वाजिद अली चौधरी, नूर रहमान का पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया.



इस अवसर पर मध्‍यप्रदेश विधान सभा की याचिका समिति के सभापति शंकरलाल तिवारी द्वारा आगंतुक समिति को विधान सभा का स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रकाशन भेंट किये गये. असम विधान सभा की याचिका समिति के सभापति द्वारा समिति के सभापति को असम राज्‍य का विशेष अंगवस्‍त्रम् एवं समिति-साहित्‍य भेंट किया गया.



संयुक्‍त बैठक में याचिका समिति के सदस्‍य सर्वश्री निशंक कुमार जैन, मुकेश पण्‍डया, मुरलीधर पाण्‍डय, इंदरसिंह परमार, बलवीर सिंह डण्‍डौतिया सहित असम विधान सभा एवं मध्‍यप्रदेश विधान सभा के अधिकारीगण उपस्थित थे.

Tags :