🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंतर्राष्‍ट्रीय राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ की बैठक ढाका में सम्‍पन्‍न

👤
Admin
👁 22995 व्यूज
📍 Bhopal
अंतर्राष्‍ट्रीय राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ की बैठक ढाका में सम्‍पन्‍न
7 नवम्‍बर 2017। मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने इंडिया रीजन के सदस्‍य की हैसियत से बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में 3 एवं 4 नवम्‍बर को 63वीं अंतर्राष्‍ट्रीय राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ की कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। कार्यकारी समिति की चेयरमेन एवं बांग्‍लादेश संसद की स्‍पीकर डॉ. शिरीन चौधरी की अध्‍यक्षता में संपन्‍न बैठक में आस्‍ट्रेलिया, कैमरून, ब्रिटेन, अफ्रीका आदि राष्‍ट्रों के विधान मण्‍डलों के अध्‍यक्ष सम्मिलित थे।



राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ की 5,6 एवं 7 नवम्‍बर को सम्‍पन्‍न सामान्‍य सभा की बैठक में कार्यकारी समिति के चेयरमेन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्‍न हुई। इस दौरान आयोजित भोज में बांग्‍लादेश की प्रधान मंत्री श्रीमती शेख हसीना एवं विभिन्‍न राष्‍ट्र विधान-मण्‍डलों के अध्‍यक्ष सहित लोकसभा अध्‍यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, महासचिव, लोकसभा श्री अनूप मिश्रा एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह भी सम्मिलित थे।



उल्‍लेखनीय है कि राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ एक अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍था है। यह एसोसिएशन 180 संसद और विधानमण्‍डलों के सदस्‍य देशों के सांसदों/विधायकों को लोकतांत्रिक प्रणाली के उच्‍चतम मानदण्‍डों के विकास के साथ ही सुशासन और स्‍थापित मूल्‍यों को बढ़ावा देने के लिए संसदीय गतिविधियों के माध्‍यम से जोड़ती है।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह राष्‍ट्रकुल संसदीय संघ की बैठक में भाग लेने के लिए ढाका प्रवास पर हैं। डॉ. शर्मा 7 नवम्‍बर को ढाका से कोलकाता होते हुए 9 नवम्‍बर को रात्रि 10:00 बजे भोपाल पहुँचेंगे।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi News
Tags :