8 नवम्बर 2017। मध्यप्रदेश के सतना जिले के 61-चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान 9 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उप चुनाव में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इनमें 10 पुरूष और 2 महिला उम्मीदवार है। उम्मीदवारों में 9 निर्दलीय भी शामिल हैं। मतदान में निर्वाचन क्षेत्र के एक लाख 98 हजार 122 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 6 हजार 390 पुरूष, 91 हजार 730 महिला और 2 थर्ड जेंडर शामिल है। उप-चुनाव की मतगणना रविवार 12 नवम्बर को होगी।
सभी 257 मतदान केन्द्रों के लिए एक हजार 28 मतदान कर्मी तैनात किये गये है। चित्रकूट उप चुनाव में 385 ईवीएम के साथ 382 वीवीपैट मशीन भी लगाई गई हैं। वीवीपैट से मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने जो वोट दिया है, वह सही है या नही, इसके लिए उन्हें 7 सेंकण्ड का समय मिलेगा। केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 9 कम्पनी ने निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा का मोर्चा सम्हाल लिया है। मध्यप्रदेश एसएएफ कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

मतदान के पहले मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल होगा। मतदान के लिए निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान समाप्ति के समय शाम 5 बजे से 48 घंटे पहले से क्षेत्र में शराब की बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली बार्डर भी सील कर दी गई है।
चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव के लिए 9 नवम्बर को मतदान
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 18511
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार
- इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश
- सोशल मीडिया की लत का आरोप: Meta, TikTok और Snapchat लाखों डॉलर में करेंगे समझौता
- भारत-वियतनाम के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील, इंडोनेशिया के साथ भी समझौता अंतिम चरण में
- एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव
Latest Posts















