🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

शहर के युवाओं को बिजनेस लीडर व सफल प्रोफेशनल बनाने बीएमए मिलावायेगा दिग्गज हस्तियों से

👤
PDD
👁 18596 व्यूज
📍 Bhopal
शहर के युवाओं को बिजनेस लीडर व सफल प्रोफेशनल बनाने बीएमए मिलावायेगा दिग्गज हस्तियों से
09 नवंबर 2017। भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन (बीएमए) शहर के मैनेजमेंट स्कूल के विद्यार्थियों तथा युवा प्रोफेशनल्स को देश की कुछ जानी मानी हस्तियों से मिलवायेगा ताकि वे इनसे बात कर सके व उनके अनुभवों से सीख लेकर एक बिजनेस लीडर व सफल प्रोफेशनल बन सकें। इस हेतु बीएमए ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के सहयोग से शेपिंग यंग माइंड्स प्रोग्राम (एसवायएमपी) 11 नवंबर को पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित करेगा। एसवायएमपी में विभिन्न क्षेत्रों की जिन हस्तियों को सुनने को मिलेगा उनमें कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त जस्टिस एन संतोष हेगडे, सीनियर डिप्लोमेट डॉ. दीपक वोहरा, मेजर जनरल राज मेहता (एवीएम, एवीएसएम) तथा प्रख्यात मुम्बई डिब्बावाला के अरविंद तालेकर प्रमुख हैं। एआईएमए के प्रतिनिधि श्री प्रबीर कुमार एवं अनुभव सहगल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।



उक्त आशय की जानकारी आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुभाष विट्ठलदास, मानद सचिव श्री विश्वास घुषे तथा ईवेंट चेयर श्री राजेश तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके सफल व्यक्तियों की मुलाकात करियर की शुरूआत कर रहे युवाओं से कराना है। ये हस्तियां अपने संस्मरणों के जरिये सफलता उनकी की कहानी को साझा करेंगी। जहां एक ओर वे यह बताएंगे कि उन्होंने किस प्रकार चुनौतियों का सामना कर अपने लिए रास्ता बनाया तो वहीं दूसरी ओर वे आज के युवाओं को वर्तमान चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, इस बारे में भी बताएंगे।



एसवायएमपी के बारे में श्री घुषे ने बताया कि यह एआईएमए का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है जिसके तहत देश के विभिन्न शहरों में ऐसे कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम से युवाओं को स्व प्रबंधन, करियर मार्ग चुनने, काम का सही माहौल प्राप्त करने तथा अपने स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।







Tags :