🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

दो साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या की कोशिश, आक्रोशित भीड़ ने जलाए 30 घर

👤
DD
👁 22783 व्यूज
📍 Bhopal
दो साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या की कोशिश, आक्रोशित भीड़ ने जलाए 30 घर
10 नवंबर 2017। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि मां की जगह ड्यूटी कर रहे सफाईकर्मी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया.



हालांकि, उसकी हत्या करने के पहले लोगों ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा. घटना से गुस्साए लोगों ने 30 घरों को आग के हवाले कर दिया. वहीं, कई बाइक और शराब की दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया.



मामला शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना इलाके का है. यहां गुरुवार सुबह गेस्ट हाउस के पास 16 वर्षीय लड़के ने दो साल की मासूम को अकेला देख उसके साथ रेप कर दिया. बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंची महिलाओं ने आरोपी को ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए मासूम की हत्या की कोशिश भी की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.



हादसे के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने आरोपी को जिंदा जलाने की कोशिश की. इसके अलावा उसकी बस्ती में भी आग लगाने का प्रयास किया, जिसमें चार बाइक और गृहस्थी का काफी सामान जलकर खाक हो गया.



-घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने 30 घरों में आग लगा दी.

-खनियांधाना में लोगों ने चार मोटर साइकिल को जलाया

-देशी शराब की दुकानें जला दीं.



इस घटना के बाद पूरे खनियाधाना इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए थे. पीड़िता के समाज से जुड़े लोगों ने बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया और पूरे बाजार बंद करा दिए. बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई.



Tags :