🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

सिर्फ 9,999 रुपए में लॉन्च हुआ ये लैपटॉप, क्लिक कर जानिए फीचर्स

👤
Admin
👁 18830 व्यूज
📍 1
सिर्फ 9,999 रुपए में लॉन्च हुआ ये लैपटॉप, क्लिक कर जानिए फीचर्स
हैदराबाद की आईटी हार्डवेयर और मोबिलिटी डिवाइस बनाने वाली कंपनी आरडीपी ने एक ऐसा बजट लैपटॉप मार्किट में उतारा है जिसकी कीमत जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। आरडीपी थिनबुक अल्ट्रा स्लिम नाम की इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 9,999 रुपए रखी गई है। 14.1 इंच स्क्रीन वाला यह लैपटॉप विंडोज़ 10 होम ऑुपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।



आरडीपी थिनबुक का वज़न 1.4 किलोग्राम है और इसमें इंटेल एटम एक्स5-ज़ेड8300 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप 14.1 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) एलईडी बैकलिट डिस्प्ले से लैस है। लैपटॉप में 10000 एमएएच की लीथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8.5 घंटे तक चलेगी।कंपनी का दावा है कि ये भारत का सबसे अफॉर्डेबल लैपटॉप है। इस लैपटॉप को ईकोसिस्टम दिग्गज़ माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ मिलकर बनाया गया है। आरडीपी का कहना है कि थिनबुक का लक्ष्य उन एंट्री-लेवल ग्राहकों तक पहुंचना है जो एक अफॉर्डेबल डिवाइस की तलाश में हैं। तेलंगाना के सूचना एवं प्रसारण मंत्री के.टी. रामा राव ने इस लैपटॉप को लॉन्च किया। उन्होंने कंपनी को लैपटॉप बनाने में सहयोग देने का वादा भी किया। कंपनी के मुताबिक, इस वित्तीय वर्ष में 30,000 से 40,000 डिवाइस बेचने की है।



कंपनी का कहना है कि कम कीमत के बावजूद आरडीपी थिनबुक के फीचर में कोई समझौता नहीं किया गया है। इस लैपटॉप को शिक्षा और सभी बेसिक व दूसरे ऐप्लिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी की योजना आने वाले समय में ज्यादा दमदार स्पेसिफिकेशन वाले आरडीपी थिनबुक वेरिएंट लॉन्च करने की भी है। जिसे हैदराबाद में डिज़ाइन किया गया और ताइवान में बनाया गया।



इसके अलावा कंपनी ने कई दूसरे अफॉर्डेबल प्रोडक्ट भी पेश किए। इनमें 8 इंच ग्रेविटी टैबलेट और 10.1 इंच थिनबुक 2-इन-1 लैपटॉप, थिनबुक कनवर्टेबल, प्लगपीसी शामिल हैं। इन सभी में इंटेल प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार अभी तक उसने 7-8 मिलियन डॉलर का निवेश किया है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में उसे 4 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल हुआ।



Tags :