🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

राधारमण में भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

👤
PDD
👁 19151 व्यूज
📍 Bhopal
राधारमण में भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
13 नवंबर 2017। राधारमण ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट्स परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैंक के डिप्टी सर्कल हेड आर के ओबेरॉय, चीफ मैनेजर नारायण पवार सहित विभिन्न आमंत्रित अतिथि इस अवसर पर उपस्थित थे। कुल 28 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता को जीतने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किये। निर्णायक मंडल ने वंदना गुप्ता को प्रथम, दीक्षा को द्वितीय तथा प्रगति पाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। विजेताओं को बैंक की ओर से नकद राशि व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बैंक से आए अधिकारियों ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के बारे में जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों को सतर्कता संबंधी शपथ भी दिलाई।



राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को भारत को आगे ले जाने हेतु सजग बनना होगा साथ ही उन्हें भ्रष्टाचारियों का बहिष्कार करना भी सीखना होगा ताकि लोग बहिष्कार के डर से ही ईमानदारी का रास्ता अपनायें।

Tags :