🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस दिवसीय सिंह साब इटली रिटर्न इटालियन फूड फेस्टीवल आरंभ

👤
DD
👁 19367 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में दस दिवसीय सिंह साब इटली रिटर्न इटालियन फूड फेस्टीवल आरंभ
23 नवंबर 2017। जहां विश्व के 100 से अधिक देश 20 से 26 नवंबर के बीच इटालियन फूड व कल्चर सप्ताह को सेलीब्रेट कर रहे हैं तो वहीं कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने इस सेलीब्रेशन को पूरे 10 दिनों तक मनाने का फैसला किया है। होटल के मोमो कैफे में एक से बढ़कर एक इटालियन डिशेज यह सेलीब्रेशन 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक सिंह साब इटली रिटर्न नामक इटालियन फूड फेस्टीवल के रूप में चलेगा। शाम 7.30 से रात 11 बजे तक चलने वाले इस फूड फेस्टीवल में जाने माने इटालियन फूड एक्सपर्ट एवं जेडब्ल्यू मैरियट, साहर, मुम्बई से आमंत्रित शेफ सर्वेश अगले 10 दिनों तक इटली के विभिन्न हिस्सों के वर्ल्ड फेमस फूड को भोपाल के फूड लवर्स को परोसेंगे।



शेफ सर्वेश को इटली के टस्कन प्रांत के फ्लोरेंस में काम कर लौटने के बाद से सिंह साब के रूप में भी जाना जाता है। वे उन कुछ सौभाग्यशाली लोगों में से हैं जिन्हें जेडब्ल्यू साहर, मुम्बई में रोमानो नामक इटालियन रेस्टारेंट खोलने और इसके जरिये प्रसिद्धि पाने का मौका मिला। इस रेस्टारेंट की वजह से अपने मास्टर शेफ के साथ इटली जाकर वहां काम करने का मौका मिला। वहां उन्होंने टस्कन की पारंपरिक डिशेज बनाना सीखा।



इस फूड फेस्टीवल के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए शेफ सर्वेश ने पत्रकारों को बताया कि इटालियन फूड खुशबू, जायका और वहां की क्षेत्रीय परंपराओं को प्रदर्शित करता है। इस आयोजन का उद्देश्य भोपालवासियों में इटली के फूड व वहां की खानपान की आदतों से परिचत कराना है। सिंह साब इटली रिटर्न के दौरान इटली के अनूठे स्वाद वाले व्यंजनों को ऑलिव आइल, चीज़ और खास मसालों के इस्तेमाल से तैयार कर पेश किया जायेगा। इसमें मिठाईयों से लेकर पास्ता तथा रिसोटो व वहां की अलग स्वाद वाली कॉफी एवं अन्य परंपरागत डिशेज शामिल होंगी।



शेफ सर्वेश ने आगे कहा कि वे जिन सिग्नेचर डिशेज को इस दौरान सर्व करेंगे उनमें ब्रूचेटा, अरासीनी, पिज्जा रस्टिका, पिज्जा मार्गेरिटा, वेजी पनीर पिज्जा, चिकन पिज्जा इंडियाना, स्पाइनेच एण्ड रिकोटा रेवीओली, मशरूम टार्टेलिनी, पेने अराबियाटा, स्पाघेटी पेस्टो, पोरसिनी रिसोटो, ऐओपी रिसोटो, एगप्लांट पारमिगियाना, वेजीटेबल लासागाने, चिकन काकायटोरे, लैम्ब ओसोबुके आदि खास होंगी।



Tags :