🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल को स्मार्ट सिटी बनाने के अभियान में तेजी

👤
PDD
👁 21580 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल को स्मार्ट सिटी बनाने के अभियान में तेजी
23 नवम्बर 2017। भोपाल को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर के 14 चौराहे चिन्हित किये गये हैं, जिन पर 51 कैमरे लगाये जाएंगे।



स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर में चलने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जाएगी। अनियमितता पाये जाने पर चालान संबंधित व्यक्ति के घर पहुँचाये जाएंगे। सर्वप्रथम रोशनपुरा और बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चालान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, इन्हीं दो चौराहों को अधोसंरचना के तहत विकसित किया जाएगा। उक्ताशय के निर्देश आज संपन्न प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के संदर्भ में डॉ. खाडे ने सी.ई.ओ. चन्द्र मौली शुक्ला को दिए।



बैठक में कलेक्टर डॉ. खाडे ने बताया कि भोपाल शहर में कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए लाल बस, मैजिक, मिनी बस आदि के चालकों को वर्दी पहनना एवं वाहनों पर मोबाइल नं., फोटो और पुलिस हेल्पलाइन नं. होना सुनिश्चित करें। इसी के साथ कलेक्टर डॉ. खाडे ने कहा कि शहर के पार्क, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन आदि के सौ मीटर के दायरे में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होना सुनिश्चित करें।



बैठक में उप महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शहर को सुन्दर व व्यवस्थित रखने में पुलिस की ही नहीं, वरन् संपूर्ण समाज की जिम्मेदारी है। इसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है।



बैठक में बताया गया कि शहर में अधिकतम दुर्घटना वाले 7 स्थानों को चिन्हित किया गया है, इन स्थानों पर तेजी से वाहन चलाने एवं अन्य अनियमितता करने वाले वाहन चालकों के घर सप्रमाण चालान पहुंचाये जाएंगे।



बैठक में स्मार्ट सिटी, संचालक नीरज कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक महेन्द्र जैन, यूनियन के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tags :