🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से असम के पत्रकारों की भेंट

👤
Admin
👁 18918 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से असम के पत्रकारों की भेंट
असम और म.प्र. मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के सपने को करेंगे साकार -मुख्यमंत्री श्री चौहान



29 नवम्बर 2017। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ असम राज्य के पत्रकारों के दल ने सौजन्य भेंट की। यह दल राज्य के इतिहास, कला-संस्कृति, सुशासन के प्रयासों और विकास मंत्र को जानने के लिये प्रदेश के दौरे पर है।



मुख्यमंत्री ने असम राज्य के जीवन मूल्यों और लोक संस्कृति की चर्चा करते हुये कहा कि असम की कला, संस्कृति, लोक जीवन और प्राकृतिक सौन्दर्य ने असम को भारत का विशिष्ट राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि असम और मध्यप्रदेश परस्पर एक-दूसरे से सीखकर अपने-अपने राज्यों में विकास के लिये नई पहल करेंगे। उन्होंने असम के नागरिकों को मध्यप्रदेश की ओर से शुभकामनाएँ दीं। पत्रकारों के दल ने मुख्यमंत्री को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश और असम राज्य मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र 'सबका साथ-सबका विकास' पर आगे बढ़ेंगे और देश को आगे बढ़ायेंगे। पत्रकारों के दल ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान को लिखे गये पत्र की प्रति भेंट की। श्री सोनोवाल ने पत्र में लिखा है कि श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने श्री चौहान की तारीफ करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश ने सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर विकास करने का नया मॉडल विकसित किया है।



दल के सदस्यों ने राज्य की विकास प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इस दौरे से दोनों राज्यों के बीच परस्पर विकास, सांस्कृतिक समझ और संबंध को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। असम के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वरिष्ठ सूचना अधिकारी जाहिद ए. तपादार ने असम के मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर सुनाया। असम के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक प्रणजीत हजारीका ने दल की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का पारम्परिक परिधान पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के. मिश्रा एवं आयुक्त जनसम्पर्क पी.नरहरि उपस्थित थे।



Tags :