🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में छह साल में 42 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल

👤
Admin
👁 23856 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में छह साल में 42 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल
1 दिसंबर 2017। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में रेप और महिला अपराध को लेकर मध्य प्रदेश को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है. इसी रिपोर्ट के साथ एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि राज्य में पिछले छह साल में 42 लाख से ज्यादा बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया.



राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने विधानसभा पिछले वित्तीय वर्ष नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीआई) पर भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया.



रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले छह साल में 42.86 लाख बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा है. इसमें सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के बाद पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों का आंकड़ा 28 लाख से ज्यादा है. 14.86 लाख बच्चों ने निजी स्कूल में एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.



राज्य में वर्ष 2015-16 में 7.44 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल

राज्य में वर्ष 2014-15 में 11.74 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल

राज्य में वर्ष 2014-13 में 8.67 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल

राज्य में वर्ष 2013-12 में 7.88 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल



राज्य में वर्ष 2012-2011 में 7.13 लाख बच्चों ने छोड़ा स्कूल

बच्चों के स्कूल छोड़ने के मामले में मध्य प्रदेश का देश में चौथा स्थान है. इस सूची में उत्तरप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र टॉप के तीन राज्य है. हैरान करने वाली बात ये है कि राज्य में पिछले छह वर्षों में प्रारंभिक शिक्षा में 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए है. बावजूद इसके बच्चों के स्कूल छोड़ने की संख्या लाखों में हैं.



Tags :