🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन
🗺️ खेल ● BREAKING

Rio Oympics: टेनिस और शूटिंग के बाद तैराकी में भी भारत बाहर

👤
Admin
👁 18209 व्यूज
📍 1
Rio Oympics: टेनिस और शूटिंग के बाद तैराकी में भी भारत बाहर
रियो ओलंपिक से भारत के लिए बुरी ख़बरें आना तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। तैराकी में सजन प्रकाश और शिवानी कटारिया पुरुषों और महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में बेहद ख़राब प्रदर्शन कर क्वालिफिकेशन दौर में ही बाहर हो गए।

शिवानी जहां 43 प्रतिभागियों में 41वें स्थान पर रहीं, वहीं सजन प्रकाश 29 प्रतिभागियों में 28वें स्थान पर रहे। शिवानी ने दो मिनट 9.3० सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश करने वाली अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी से 14.29 सेकेंड पीछे रहीं। वहीं एक मिनट 59.37 सेकेंड का समय निकालने वाले सजन शीर्ष पर रहे हंगरी के टामस केंडेरेसी से 4.64 सेकेंड पीछे रहे।

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में भारत के यही दो प्रतिनिधि थे, जिनके बाहर होने से तैराकी से भारत की उम्मीदें भी पहले ही दौर से खत्म हो गईं। हीट-1 में शिवानी दूसरे स्थान पर आईं तो भारत की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन अगले छह हीट से स्पष्ट होता गया कि शिवानी सहित हीट-1 की कोई भी तैराक आगे नहीं जाने वाली। शिवानी का रिएक्शन टाइम (.78 सेकेंड) हालांकि सबसे खराब रहा। दूसरी ओर सजन प्रकाश ने हीट-1 से ही निराश किया और पांच प्रतिभागियों के बीच वह चौथे स्थान पर रहे।
Tags :