🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

विधान सभा अध्‍यक्ष ने विधायकों, सांसदों हेतु तैयार हो रहे आवासों का किया निरीक्षण

👤
Admin
👁 2850 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्‍यक्ष ने विधायकों, सांसदों हेतु तैयार हो रहे आवासों का किया निरीक्षण
5 दिसम्‍बर 2017। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज भोपाल के रचना नगर में विधायकों एवं सांसदों हेतु बनाये जा रहे रचना नगर टावर्स के निर्माण-कार्य की प्रगति का अवलोकन किया तथा आवास संघ के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने अब तक किये गये निर्माण कार्य पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण-कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्‍यान रखा जाय।



निरीक्षण के दौरान विधान सभा आवास समिति के सभापति यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायकगण सर्वश्री हजारी लाल दांगी, पुष्‍पेन्‍द्रनाथ पाठक, श्रीमती नंदिनी मरावी सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह, अपर सचिव पी.एन. विश्‍वकर्मा, आवास संघ के एम.डी. सी.एस. डाबर सहित अधिकारी एवं अन्‍य कर्मचारी उपस्थित थे।



उल्‍लेखनीय है कि भोपाल के रचना नगर में विधान सभा के पूर्व एवं वर्तमान सदस्‍यों तथा सांसदों हेतु आवास संघ के माध्‍यम से आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। बनाये जा रहे 10 मंजिला आवासों में एल.आई.जी. 120, एम.आई.जी. 120 एवं जूनियर एम.आई.जी.

की संख्‍या 80 है। रचना नगर टावर का शिलान्‍यास जुलाई, 2017 में हुआ था एवं इसकी पूर्णता की अवधि 30 माह है।



Tags :