🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में क्लासरूम मैनेजमेंट कार्यशाला आयोजित

👤
Admin
👁 2830 व्यूज
📍 Bhopal
एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में क्लासरूम मैनेजमेंट कार्यशाला आयोजित
9 दिसंबर 2017। एलएनसीटी समूह के लांबाखेड़ा स्थित एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में विगत दिवस क्लासरूम मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में जानी मानी शिक्षाविद श्रीमती कला मोहन ने विभिन्न उदाहरणों तथा टिप्स के माध्यम से टीचिंग को बेहतर बनाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि टेलीविजन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग में विद्यार्थियों को शिक्षित करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। आधुनिक युग के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए खास स्किल्स और लगातार अपडेट रहना हर टीचर के लिए पहली जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टीचर चाहते हैं कि विद्यार्थी उनके टेस्ट में पास हों ठीक उसी तरह विद्यार्थी भी अपनी अपेक्षाओं पर टीचर को पास होता हुआ देखना चाहते हैं। ऐसे में टीचर्स को पढ़ाने के तौर तरीकों, बच्चों के मनोविज्ञान को समझने, पढ़ाई का सही माहौल बनाने, विविधता के साथ विषयों को रूचिपूर्ण बनाना तथा विद्यार्थियों का विश्वास हासिल करने जैसे तमाम स्किल्स पर कार्य करने की जरूरत होती है।

कार्यशाला में एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की निदेशक श्रीमती पूजाश्री चौकसे तथा प्राचार्या श्रीमती सुरजीत कौर उपस्थित थीं।
Tags :