🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

कश्मीर पर पाकिस्तान का एक और पैंतरा, अपनी स्पेशल आजादी ट्रेन पर लगाए आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर

👤
Admin
👁 17838 व्यूज
📍 1
कश्मीर पर पाकिस्तान का एक और पैंतरा, अपनी स्पेशल आजादी ट्रेन पर लगाए आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर
पाकिस्तान ने पहले कश्मीर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को आजादी के लिए लड़ने वाला करार दिया और अब पाकिस्तान ने आतंकवादी बुरहान वानी की तस्वीर को आजादी स्पेशल ट्रेन पर जगह दी है. 14 अगस्त को यह ट्रेन पेशावर से कराची जाएगी.ट्रेन पर बुरहान वानी की तस्वीर बतौर शहीद लगाई गई है. साथ ही बीते दिनों कश्‍मीर हिंसा में मारे गए लोगों के पोस्टर को भी ट्रेन के बोगियों पर लगाया गया है. पाकिस्तान के साथ ही भारत के कुछ अलगाववादी नेता भी इस भारत विरोधी अभियान में पाकिस्तान सरकार का साथ दे रहे हैं. कश्मीर में रहने वाले अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी ने खुशी जताते हुए ट्रेन की बोगी पर लगे बुरहान वानी के पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है, स्पेशल आजादी ट्रेन 14 अगस्त को पेशावर से कराची के लिए रवाना होगी, इस पर कमांडर बुरहान वानी और दूसरों की तस्वीर लगी है.इससे पाकिस्तान का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है. एक तरफ जहां गृह मंत्र‍ियों के सार्क सम्मलेन में उनके स्पीच तक को पाकिस्तान सरकार ने टीवी चैनलों पर ब्लैक आउट कर दिया था, वहीं हाफिज सईद और सलाउद्दीन जैसे आतंकवादि‍यों को खुलेआम पाकिस्तान में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत को परमाणु युद्घ की खुली धमकी देनी की छूट दे रखी है. आतंकवादी बुरहान वानी के पोस्टर को सरकारी ट्रेन के बोगियों पर चिपका कर शहीद का दर्जा दिया जा रहा है. इससे पाकिस्तान की मंशा साफ झलकती है और पता चलता है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए कितना गंभीर है.
Tags :