🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात के भरूच में 48.91 करोड़ के बंद रूपए बरामद, राजस्व आसूचना निदेशालय की कार्यवाही

👤
Admin
👁 4771 व्यूज
📍 Bhopal
गुजरात के भरूच में 48.91 करोड़ के बंद रूपए बरामद, राजस्व आसूचना निदेशालय की कार्यवाही
10 दिसंबर 2017। केंद्र सरकार की प्रमुख खुफिया संस्था राजस्व आसूचना निदेशालय(डीआरआई) ने गुजरात में भरूच शहर में छापा मारकर एक कार्यालय से 48.91 करोड़ रूपए बरामद किए हैं। ये रूपए बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार की राशि में थे।



डीआरआई सूरत के अधिकारियो ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीजीएसटी वडोदरा-2 के अधिकारियो के साथ मिलकर भरूच के जीआईडीसी पनोली स्थित यमुना बिल्डिंग मेटेरियल के कार्यालय में छापा मारा और 500 और 1 हजार के पुराने नोटो में 48 करोड़ नब्बे लाख और 96 हजार रूपए बरामद किए।



हाल ही में अधिसूचित किए गए विशेषीकृत बैंक नोट( उत्तरदायित्व की समाप्ति) 2017 के अंतर्गत अनुच्छेद 7 के अतंर्गत खंड 5 के उल्लंघन प्रावधानो के तहत इस मामले में 10 हजार रूपए तक या उल्लंघन में शामिल राशि का 5 गुना ज्यादा दंड लगाया जा सकता है।



इस मामले में डीआरआई द्वारा जब्त कुल राशि के 49 करोड़ होने के कारण दंड के 245 करोड़ रूपए तक होने की आशा है। जांच में सामने लोगो की पड़ताल भी की जाएगी और इसके चलते दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।



Tags :