🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुलाकात, भावान्तर भुगतान योजना रबी फसलों पर भी लागू करने की मांग

👤
Admin
👁 2431 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुलाकात, भावान्तर भुगतान योजना रबी फसलों पर भी लागू करने की मांग
प्रधानमंत्री को एकात्म यात्रा के समापन कार्यक्रम में आने का निमंत्रण

27 दिसम्बर 2017। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। तकरीबन आधा घंटा चली इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही भावान्तर भुगतान योजना और एकात्म यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को 22 जनवरी 2018 को ओंकारेश्वर में समाप्त हो रही एकात्म यात्रा के समापन समारोह में आने का निमंत्रण दिया।



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि अभी भावान्तर भुगतान योजना सिर्फ खरीफ की फसलों पर ही लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि अब यह योजना रबी की फसलों पर भी लागू करने की महती आवश्यकता है जिससे किसानों को उनकी अन्य फसलों का भी सही दाम दिया जा सके।



श्री चौहान ने बताया कि एकात्म यात्रा समस्त प्राणियों की मूलभूत एकता के उत्सव पर आधारित है। यह यात्रा 19 दिसम्बर से 22 जनवरी 2018 तक चलेगी। यात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जन-जागरण और आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा प्रतिष्ठापन के लिए धातु संग्रहण का महा-अभियान चलाया जा रहा है।



प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को गैस सिलेण्डर के स्थान पर सोलर पर आधारित चूल्हों के व्यापक इस्तेमाल की मुहीम चलाने की अह्म जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानमंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री को एक टास्क फोर्स गठित करने को कहा है जो इससे जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विचार कर निराकरण करेगा।



श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रदेश में चलाये जा रहे नर्मदा सेवा मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश में चलाये जा रहे स्टार्टअप, स्टैण्डअप, मुद्रा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्लाक और जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे सम्मेलनों के बारे में भी बताया। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को मुद्रा योजना के लिए आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आने का न्यौता दिया।



मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, एलईडी बल्ब योजना और केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
Tags :