🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

डैनफॉस इंडिया भोपाल में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए तैयार

👤
Admin
👁 2566 व्यूज
📍 Bhopal
डैनफॉस इंडिया भोपाल में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए तैयार
मोदी एजेंसी के साथ की साझेदारी

28 दिसंबर 2017। डैनफॉस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी उत्‍पाद एवं तकनीकी पेशकशों का दायरा बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को विस्‍तारित करने की घोषणा की है। कंपनी ने भोपाल स्थित मोदी एजेंसी के साथ अपनी आधिकारिक साझेदारी का ऐलान किया जोकि राज्‍य में

रिसेलर के तौर पर काम करेगा। डैनफॉस ऊर्जा दक्ष तकनीकों में दुनिया की उद्योग अग्रणी कंपनी है।



डैनफॉस इंडिया के प्रेसिडेंट रविचंद्रन पुरुषोत्तमन ने कहा, "विभिन्न सेक्टरों में फल-फूल रहे निर्माण केंद्रों की बदौलत भोपाल व्यापार के लिए मजबूत बाजार बन गया है। इसकी पहचान होने के साथ डैनफॉस का पूरा ध्यान इन उद्योगों में ऊर्जा बचाने में सक्षम उत्पादों और

समाधानों को पेश करने पर केंद्रित है, जिसे विभिन्न उद्योगों की जरूरतों के अनुसार ढाला जा सकता है। इसके बदले उनके व्यापार में असाधारण और बेहद तीव्रता से बढ़ोतरी होगी।"



डैनफॉस इंडिया में कूलिंग विभाग के वाइस प्रेसिडेंट अंबत राजेश प्रेमचंद्रन ने कहा, "मोदी एजेंसी जैसे स्थापित और प्रतिष्ठित रिटेलर के साथ साझेदारी के माध्यम से हमें यह पूरा विश्वास है कि डैनफॉस बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में सक्षम होगा और व्यापक पैमाने पर उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा कर पाएगा"



मोदी एजेंसी उद्योग में 15 से अधिक सालों से उपस्थित है। इसने डैनफॉस टेक्नोलॉजीज के सूरत में स्थित रिसेलर वोल्गा एजेंसी के साथ पहले ही 15 मिलियन रुपयों का व्यापार कर लिया है।



डैनफॉस इंडस्ट्री से प्रत्यक्ष साझेदारी के बाद मोदी एजेंसी ने क्षमताओं का विस्तार कर राज्य के बाजार में व्यापारिक संभावनाएं अगले एक साल में दोगुनी होकर 30 मिलियन रुपये से ज्यादा तक पहंचने की उम्मीद जताई है।
Tags :