🔴 TRENDING NOW!
बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

स्कूल में बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

👤
Admin
👁 2630 व्यूज
📍 Bhopal
स्कूल में बच्चों को शारीरिक दण्ड देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश

30 दिसम्बर 2017। मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों के प्रबंधन और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी, जो बच्चों को शारीरिक दण्ड देकर प्रताड़ित किये जाने के दोषी पाये जायेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।



निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल में बच्चों की शिकायतों के लिये एक शिकायत-पेटी अनिवार्य रूप से रखी जाये। स्कूल शिक्षा विभाग के सर्कुलर में कहा गया है कि प्रदेश में लागू शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों में एक महत्वपूर्ण प्रावधान बच्चों को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न पर प्रतिबंध से संबंधित है। स्कूल प्रबंधन से इस प्रावधान का कड़ाई से पालन किये जाने के लिये कहा गया है।



स्कूलों में मनेगा मूल कर्त्तव्य दिवस



प्रदेश के सभी स्कूलों में 3 जनवरी को मूल कर्त्तव्य दिवस मनाया जायेगा। इस दिन बच्चों को भारत के संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल कर्त्तव्यों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही, बच्चों को कर्त्तव्य-पालन का संकल्प भी दिलाया जायेगा।



विद्यालयों में मूल कर्त्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिये निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज, भाषण, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जायेंगी।



Tags :