🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

द. चीन सागर विवाद में न पड़े भारत : चीन

👤
Admin
👁 18024 व्यूज
📍 1
द. चीन सागर विवाद में न पड़े भारत : चीन
चीन के आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि विदेशमंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर विवाद में भारत को अनावश्यक रूप से नहीं पड़ना चाहिए.

ताकि यह द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाला एक और कारक नहीं बने.

ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में कहा, भारत अगर आर्थिक सहयोग के लिए अच्छा माहौल बनाना चाहता है तो उसे वांग की यात्रा के दौरान दक्षिणी चीन सागर की बहस में अनावाश्यक रूप से पड़ने से परहेज करना चाहिए.

चीन ने एयर हैंगर बनाए : चीन ने दक्षिण चीन सागर के विवादित स्पार्टले द्वीप समूह पर लड़ाकू विमानों के लिए बड़ी संख्या में एयर हैंगर बनाए हैं जिससे उस क्षेत्र में उसकी सैनिक तैयारियों का पता चलता है.जापान ने मंगलवार को पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों को लेकर बिगड़ती स्थिति पर मंगलवार को चीन को खुली चेतावनी दी और उधर चीन के जापान स्थित राजदूत ने इन द्वीपों के क्षेत्र को अपने देश का हिस्सा बताकर विवाद को आपसी बातचीत से हल करने की अपील की.

जापान ने चीन को यह चेतावनी पूर्वी चीन सागर के उन द्वीपों के निकट जिन्हें वह अपना मानता है, चीन के तटरक्षक जहाजों के आने के कारण दी है.

जापान इस क्षेत्र के सेनकाकू द्वीप को अपना मानता है किन्तु चीन इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा बताता है

Tags :