🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

फोर्ड ने एस्पायर और फिगो कार की कीमत 91,000 रुपए तक घटाई

👤
Admin
👁 18894 व्यूज
📍 1
फोर्ड ने एस्पायर और फिगो कार की कीमत 91,000 रुपए तक घटाई
कार कंपनी फोर्ड इंडिया ने अपने कुछ माडलों के दाम घटाने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने फोर्ड एस्पायर व फोर्ड फिगो के दाम 91000 रुपये तक घटाएं हैं ताकि इनकी बिक्री बढाई जा सके। कंपनी के बयान में कहा गया है कि संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की सेडान फोर्ड एस्पायर की कीमत 5.28 लाख रुपये से लेकर 6.8 लाख रुपये (पेट्रोल संस्करण) होगी। इस माडल के दाम में 25000 रुपये से लेकर 91000 रुपये तक की कटौती की गई है।

इसी तरह फोर्ड एस्पायर के डीजल संस्करण के दाम भी 25000 रुपये से लेकर 91,000 रुपये तक घटाए गए हैं। इस कार के दाम अब 6.93 लाख रुपये से लेकर 7.89 लाख रुपये तक होंगे। इसी तरह कंपनी की हैचबेक फिगो की कीमत दिल्ली शोरूम में 4.54 लाख रुपये से 6.29 लाख रुपये रपये (पेट्रोल संस्करण) होगी। इसकी कीमत में 29,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की कटौती हुई है। वहीं फिगो के डीजल संस्करण के दाम में 50,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 5.63 लाख रुपये से 7.18 लाख रुपये होगी। कंपनी का कहना है कि नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
Tags :