🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

अग्रोहा लेडीज क्लब ने मनाई लोहड़ी और मकर संक्रांति

👤
Admin
👁 3407 व्यूज
📍 Bhopal
अग्रोहा लेडीज क्लब ने मनाई लोहड़ी और मकर संक्रांति
12 जनवरी 2018। भोजपुर रोड स्थित बैम्बू बाग में आज पंजाबी थीम व पंजाब के गांव के सेट पर शहर के अग्रोहा लेडीज क्लब की महिलाओं ने रंग बिरंगे पंजाबी पहनावे, श्रंृगार और रीति-रिवाजों के साथ प्री लोहड़ी और मकर संक्रांति सेलीब्रेट किया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाओं ने न केवल पतंगबाजी से लेकर बहुत सारी फन एक्टिविटीज कीं बल्कि पंजाबी ढोल व डीजे की धुन पर जमकर गिद्दा किया।



क्लब की अध्यक्षा श्रीमती ललितेश अग्रवाल ने बताया कि समाज की महिलाओं को पीछे छूटती जा रही हमारी समृद्ध संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। खासतौर पर इस आयोजन के लिए बेलगाड़ी, रेहड़ी, चारपाई व इस मौसम के फलों जैसे बेर, अमरूद व कबीट आदि से लेकर इस त्यौहार पर खाई जाने वाली मिठाईयों गजक, चिक्की व तिल्ली के लड्डू आदि को सजाकर प्रस्तुत किया गया। साथ ही लोहड़ी के इर्द-गिर्द ढोल की थाप पर पारंपरिक पंजाबी नृत्य किये गये तो वहीं आज के फिल्मी गीतों को डीजे की धुन पर भी एंजाय किया गया। इस दौरान श्रेष्ठ पंजाबी लुक में आने वाली क्लब मेम्बर्स को प्राइजेस भी दिये गए। इनमें गुंजन मित्तल, अलका बिंदल, विमला अग्रवाल, वीनू अग्रवाल, दीपा गुप्ता व रश्मि गुप्ता शामिल थीं।
Tags :