🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 26 से 30 जनवरी तक लोकरंग राष्ट्रीय समारोह

👤
Admin
👁 3730 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल में 26 से 30 जनवरी तक लोकरंग राष्ट्रीय समारोह
समारोह का केन्द्रीय विषय होगा "कलाओं में नाग"



17 जनवरी 2018। संस्कृति विभाग द्वारा प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस को लोकपर्व के रूप में राष्ट्रीय समारोह 'लोकरंग' का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन किया जाता है। तीन दशक की इस कला यात्रा में लोकरंग ने अपनी जनोन्मुखी पहचान और सर्वव्यापी प्रतिष्ठा बनाई है। इस वर्ष भी यह समारोह 26 से 30 जनवरी तक बीएचईएल दशहरा मैदान भोपाल में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1986 से प्रारंभ हुए इस आयोजन का यह 33वाँ वर्ष है।



प्रमुख सचिव, संस्कृति मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि परम्परा के बहुवर्णी उत्सव लोकरंग को प्रति वर्ष किसी एक विषय पर एकाग्र आयोजन परिकल्पित किया जाता है। इस वर्ष के समारोह का केन्द्रीय विषय 'कलाओं के नाग" (सर्प) रखा गया है। समारोह में इस वर्ष सुषिर वाद्यों पर वृहद प्रदर्शनी, चित्र शैलियों में नाग अंकन पर एकाग्र प्रदर्शनी, विश्व के अन्य देशों के हिन्दू मंदिर और स्थापत्य पर एकाग्र प्रदर्शनी, शक्ति के 108 स्वरूपों की पहली चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया जायेगा।



लोकरंग के इस भव्य आयोजन में समवेत नृत्य-नाट्य प्रस्तुति 'पिथौरा एक अनोखी भीली जलकथा', जनजातीय और लोक के प्रदर्शनकारी नृत्य रूपों का प्रदर्शन, शिल्प मेला, बच्चों के लिये गतिविधियाँ, व्यंजन मेला मुख्य आकर्षण होंगे। लोकरंग के अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य-तिथि के अवसर पर भक्ति संगीत संध्या भी होगी।
Tags :