अशोकनगर और शिवपुरी में आचरण संहिता लागू
19 जनवरी 2018। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव की घोषणा की है। दोनों उप चुनाव के लिए मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को होगी। उप चुनावों के लिए 30 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही 30 जनवरी से 6 फरवरी तक नाम निर्देशन-पत्र जमा किये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) 7 फरवरी को होगी। अभ्यार्थियों द्वारा 9 फरवरी तक नाम निर्देशन-पत्र वापिस लिये जा सकेगें।
उप चुनाव वाले दोनों जिलों अशोकनगर और शिवपुरी में आदर्श आचारण संहिता लागू कर दी गई है। मुंगावली के तत्कालीन विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का विगत 11 सितम्बर 2017 तथा कोलारस के तत्कालीन विधायक रामसिंह यादव का विगत 18 अक्टूबर 2017 को निधन होने के कारण दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव हो रहे हैं।
आचरण संहिता का पालन करवाने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने राज्य शासन को मुंगावली एवं कोलारस विधानसभा उप-चुनाव घोषित होने के बाद आदर्श आचरण संहिता का पूरी तरह से पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। आदर्श आचरण संहिता सभी अभ्यर्थी, राजनैतिक दलों तथा संबंधित जिलों में लागू रहेगी। शासन को चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आदर्श आचरण संहिता का संबंधितों से पालन करवाने को कहा गया है।
मुंगावली और कोलारस विधान सभा उप चुनाव की घोषणा, मतदान 24 फरवरी और मतगणना 28 फरवरी को
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2134
Related News
Latest News
- भोपाल मेट्रो टनलिंग धीमी, सुरक्षा के लिए ‘दुर्गावती’ TBM की रफ्तार घटाई गई
- 'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल
- EU का एज-वेरिफिकेशन ऐप विवादों में, Pavel Durov ने बताया “निगरानी का औज़ार”
- '...जनता देगी जवाब,' महिला सशक्तिकरण बिल पास न होने पर कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन
- टीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका
Latest Posts














