🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज ने बनाया विधायकों को श्रवण कुमार

👤
Admin
👁 2080 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज ने बनाया विधायकों को श्रवण कुमार


- तीर्थदर्शन योजना में वृध्दजनों को ले जायेंगे

- मूल तीर्थ स्थल के आसपास भी घुमायेंगे

- जिन्हें पहले तीर्थ के पांच साल हो गये वे फिर तीर्थ यात्रा कर सकेंगे







22 जनवरी 2018। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विधायकों को श्रवण कुमार बनाते हुये इस योजना के तहत वृध्दजनों को निर्धारित तीर्थस्थलों को घुमाने का जिम्मा दे दिया है। यही नहीं, मूल तीर्थस्थल के आसपास के दर्शनीय स्थलों पर भी ये वृध्दजन अब भ्रमण कर सकेंगे। इसके अलावा जिन वृध्दजनों ने तीर्थ दर्शन योजना के तहत एक बार यात्रा कर ली है और उन्हें यह यात्रा किये पांच साल हो गये हैं, वे फिर से इस योजना के तहत सरकारी खर्चे पर पुन: तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।



राज्य के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने छह साल बाद अपनी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम 2012 में बदलाव कर दिया है। नियमों में मप्र विधानसभा के वर्तमान विधायकों को भी शामिल किया गया है तथा उपबंध किया गया है कि कोई विधायक भी यदि श्रृध्दालुओं के साथ तीर्थ यात्रा पर जाना चाहेंगे तो उन्हें भी यात्रा में जाने की सुविधा प्रदान की जायेगी। विधायक पर नियम की ये शर्तें लागू नहीं होंगी कि वह मप्र का मूल निवासी हो, साठ वर्ष से अधिक आयु का हो, आयकर दाता न हो तथा इस योजना के अंतर्गत पूर्व में यात्रा न की हो।



नियमों में एक बदलाव यह भी किया गया है कि अब योजना के तहत सात तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाने पर उन तीर्थस्थलों के आसपास के दर्शनीय स्थलों का भी तर्थयात्री सरकारी व्यय पर भ्रमण कर सकेंगे। इनमें रामेश्वरम के पास मदुरई, तिरुपति के पास श्रीकालहस्ती, द्वारका के पास सोमनाथ, पुरी के पास गंगासागर, हरिद्वार के पास ऋषिकेश, अमृतसर के पास वैष्णोदेवी तथा काशी के पास गया शामिल किया गया है। एक अन्य बदलाव के तहत अब तीर्थयात्रा के लिये ऐसे व्यक्ति पुन: पात्र होंगे जिनको इस योजना के अंतर्गत यात्रा किये हुये पांच वर्ष की अवधि पूर्ण हो गई है तथा वृध्द महिला को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट प्रदान की गई है।



ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत साठ साल से अधिक आयु के वृध्दों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराई जाती है। इस योजना के तहत अब तक 5 लाख 26 हजार बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन करवाये गये हैं। योजना में अब तक 526 ट्रेन संचालित की गई हैं। इस वर्ष मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 200 ट्रेन संचालित की जायेंगी। जारी इस वर्ष में योजना का लाभ दो लाख तीर्थ-यात्रियों को दिया जायेगा।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में अब विधायकों को भी शामिल किया गया है तथा वे श्रवण कुमार की भूमिका अदा कर इस योजना के तहत तीर्थयात्रा पर जा रहे वृध्दजनों के साथ यात्रा में जा सकेंगे। उनके व्यय की व्यवस्था विधायक स्वयं करेंगे।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :