🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

नव नियुक्त राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

👤
Admin
👁 2394 व्यूज
📍 Bhopal
नव नियुक्त राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
23 जनवरी 2018। मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता ने आज पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में प्रात:10 बजे आयोजित किया गया। मुख्यसचिव बसंत प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन को शपथ ग्रहण के पश्चात गार्ड ऑफ आनर दिया गया। राज्यपाल ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। समारोह में राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे।



शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती समित्रा महाजन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, महापौर आलोक शर्मा, निगम मंडलों के अध्यक्ष, लोकायुक्त जटिस्ट नरेश गुप्ता, मुख्य सूचना आयुक्त के.डी.खान, उच्च न्यायालय के न्यायधीश, विश्वविद्यालयों के कुलपति, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags :