🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब सुपरमार्केट में बिना कैश कार्ड के शॉपिंग

👤
Admin
👁 11015 व्यूज
📍 Bhopal
अब सुपरमार्केट में बिना कैश कार्ड के शॉपिंग
अक्सर किसी सुपरमार्केट में ख़रीदारी करने के लिए जाते वक्त अपने बैग को बाहर जमा करवाना पड़ता है और फिर सामान ख़रीदने के बाद पेमेंट के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है.



लेकिन अमेज़ॉन ने ग्राहकों को इस झंझट से बचाने के लिए अपना पहला सुपरमार्केट खोला है और इसे नाम दिया है अमेज़ॉन गो.



यहां ग्राहकों का सामान चैक करने के लिए कोई नहीं होगा. सिर्फ़ ग्राहक होंगे और स्टोर का कोई कर्मचारी नहीं होगा.



अमरीका में वॉशिंगटन के सिएटल में स्थित स्टोर में कैमरे लगे हुए हैं. जो शॉपिंग करने आये ग्राहकों पर नज़र रखते हैं.



इन सबके के लिए बस स्मार्टफ़ोन में अमेजॉन गो ऐप की ज़रूरत है. इस ऐप के साथ अमेज़ॉन गो सुपरमार्केट में जाइए, शॉपिंग कीजिए और आराम से स्टोर से बाहर चले आइए. कोई लाइन लगाने की ज़रूरत नहीं और न ही किसी तरह के चेकआउट का झंझट.



सामान लेने पर वह वर्चुअल कार्ट में जुड़ जाएगा, अगर किसी भी चीज को वापस रखते हैं तो वो अपने आप वर्चुअल कार्ट से हट जाएगा. स्टोर से बाहर आने पर इलेक्ट्रॉनिक रसीद जारी हो जाएगी.







ये स्टोर दिसम्बर, 2016 में ऑनलाइन रिटेल के कर्मचारियों के लिए खोला गया था. और उम्मीद की जा रही थी कि ये आम लोगों को जल्द सेवाएं देना शुरू करेगा.



लेकिन एक ही तरह दिखने वाले ख़रीदारों को सही तरह से पहचानने में कुछ प्रारम्भिक समस्याएं आईं. दिक्कत तब भी हुई जब कई बार बच्चों ने सामान उठाकर कहीं दूसरे खाने में रख दिया.



अमेज़ॉन गो के प्रमुख गियाना प्युरिनी बताते हैं कि स्टोर को टेस्ट फेज़ के दौरान ठीक तरह से संचालित किया गया.



हालांकि अभी तक अमेज़ॉन ने ये नहीं कहा है कि वो और भी अमेज़ॉन गो स्टोर खोलेगा.



अभी कंपनी की अपने सैकड़ो होल फूड स्टोर्स के लिए ऐसी तकनीकी मुहैया कराने की योजना नहीं है. हालाँकि कंपनी इस बात से बखूबी वाकिफ़ है कि ग्राहक जितनी जल्दी अपनी ख़रीदारी पूरी करेंगे, उनके स्टोर में लौटने की संभावना उतनी ही अधिक है.



(बीबीसी हिन्दी)
Tags :