🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है- राज्यपाल श्रीमती पटेल

👤
Admin
👁 4132 व्यूज
📍 Bhopal
गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है- राज्यपाल श्रीमती पटेल
राज्यपाल द्वारा गायत्री मंदिर, गौशाला और बुल मदर फार्म का भ्रमण

24 जनवरी 2018। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज गायत्री मंदिर स्थित गौशाला तथा बुल मदर फार्म, केरवा पहुंचकर गौवंश की पूजा की तथा गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गौ मूत्र में बहुत शक्ति होती है और इसका उपयोग औषधि के रूप में भी बहुत लाभदायक है। उन्होंने कहा कि मेरे माता पिता ने मुझे बचपन से ही गौ सेवा की सीख दी है। गौ मूत्र और गोबर से ऊर्जा का निर्माण भी किया जाता है।



राज्यपाल श्रीमती पटेल ने गायत्री मन्दिर परिसर में श्रीराम साहित्य डिपो में जाकर गायत्री परिवार से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन करते हुए साहित्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध पुस्तकों का सभी को अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर गायत्री परिवार ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा अध्ययनरत छात्रों ने भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की।



राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को बुल फार्म के भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि यहां गिर और साहीवाल नस्ल की देसी गायें उपलब्ध हैं। यहां भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से वत्सों का जन्म कराया जाता है। राज्यपाल ने देसी नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।



इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष मुंशीलाल, प्रमुख सचिव अजीत केसरी, प्रबंध संचालक एच बी एस भदौरिया एवं गायंत्री मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. एस.एल. पाटिदार, डॉ.अशोक नेमा, उपस्थित थे।
Tags :