🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

RIO में भारत : नाकामियों से भरे 'वेडनेसडे' में बोम्‍बायला और दीपिका बनीं उम्‍मीद की किरण

👤
Admin
👁 17893 व्यूज
📍 1
RIO में भारत : नाकामियों से भरे 'वेडनेसडे' में बोम्‍बायला और दीपिका बनीं उम्‍मीद की किरण
भारत के लिए बुधवार को मंगलवार की तरह ही एक बार फिर तीरंदाजी स्पर्धा में खुशखबरी मिली, जब दो भारतीय महिला तीरंदाजों ने महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. ये तीरंदाज रहीं बोम्बायला देवी और दीपिका कुमारी. इन दोनों के तीर बिलकुल निशाने पर लगे और उन्होंने लगातार दो मैच जीते. उनके अलावा दिन में और किसी खिलाड़ी ने भारत के लिए कारनामा नहीं किया. सबसे अधिक निराश किया 50 मीटर पिस्टल में मास्टरी रखने जीतू राय ने. आइए जानते हैं भारत के लिए कैसा रहा- वेडनेसडे...पुरुष तीरंदाजी में अतानु दास और महिला तीरंदाजी में बोम्‍बायला देवी के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बारिश और हवाओं के बीच अच्छे खेल का नमूना पेश किया. अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें गुरुवार को चीनी ताइपै की तान या तिंग से भिड़ना होगा.

दीपिका ने अब तक अपने दोनों मुकाबलों में पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की. उन्होंने सारतोरी को 24-27, 29-26, 28-26, 28-27 से पराजित किया. इस तरह से इस मैच का कुल स्कोर 109-106 रहा. झारखंड की इस तीरंदाज ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जार्जिया की क्रिस्टीन इसेबुआ को 6-4 से हराया. दीपिका और क्रिस्टीन के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय तीरंदाज ने आखिर में 26-27, 29-29, 30-27, 27-29, 29-29 से जीत दर्ज की. इस तरह मैच का ओवरआल स्कोर 142-140 रहा.इससे पहले तीरंदाजी के एकल वर्ग में भारत की बोम्‍बायला देवी ने भी 1/8 एलिमिनेशन राउंड में स्‍थान पक्का किया, मतलब वह अब प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गईं हैं. बोम्‍बायला का अगला मुकाबला गुरुवार शाम 5.56 बजे होगा.बोम्‍बायला ने करीब पौन घंटे के अंतराल में दो मुकाबले खेले. उन्‍होंने ऑस्ट्रिया की तीरंदाज बाल्‍दाउफ लॉरेंस को हराने के बाद चीनी ताइपेई पर लिन शिह चिया पर 27-24,27-24, 26-27 और 28-26 से जीत दर्ज की. इससे पहले मंगलवार को भारत के अतानु दास ने भी 1/8 एलिमिनेशन राउंड में स्‍थान बनाते हुए तीरंदाजी में भारत की पदक की उम्‍मीदों को बरकरार रखा था.

Tags :