🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जातियों को साधने में सफल रहे शिवराज.....

👤
Admin
👁 2353 व्यूज
📍 Bhopal
जातियों को साधने में सफल रहे शिवराज.....
लोधी, पाटीदार और काछी समाज को मैनेज करने के जतन

3 फरवरी 2018। लंबे समय के बाद मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।राजभवन में सुबह साढ़े 9 बजे हुई शपथ ग्रहण में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बालकृष्ण पाटीदार नारायण सिंह कुशवाहा ओर जालम सिंह पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।चुनावी साल में इस विस्तार के जरिये भाजपा सरकार ने पिछड़ी जातियों को साधने की कवायद की है।



चुनावी साल में शिवराज सिंह चौहान ने अपना दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया। राजभवन में हुए इस विस्तार में राज्यपाल आनंद बेन पटेल ने बालकृष्ण पाटीदार नारायण सिंह कुशवाह ओर जालम सिंह पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। पूरी तरह जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर किये गए इस विस्तार के बहाने शिवराज ने मुंगावली ओर कोलारस उपचुनावों पर निशाना लगाया है। दरअसल कोलारस ओर मुंगावली में कुशवाहा ओर लोधी समाज के 20 फीसदी से ज्यादा मतदाता हैं।नारायण सिंह कुशवाह जहां कुशवाहा समाज के बड़े नेता है वहीं जालम सिंह पटेल का लोधी समाज में काफी दबदबा है। इस विस्तार की एक बड़ी वजह जातीय संतुलन बनाना था, गुजरात चुनावो में पार्टी को पाटीदारों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था इसी के चलते बालकृष्ण पाटीदार को मंत्री बनाकर शिवराज ने पाटीदारों को साधने की कोशिश की है।



मंत्रियों को बनाने के पीछे के समीकरण

नारायण सिंह कुशवाहा

- काछी समुदाय से आते हैं,प्रदेश की 30 से ज्यादा विधानसभा पर कुशवाहा समाज के वोटर।

- ग्वालियर चंबल में कुशवाह समाज का दबदबा।

-कैविनेट में कुशवाहा समाज का मंत्री ने होने से कुशवाहा समाज था नाराज,2016 में कुशवाहा समाज ने भाजपा को वोट न देने की की थी अपील।

-तीन बार मंत्री रह चुके है,बाबूलाल गौर की 2004 की सरकार मे सामाजिक न्याय,पशुपालन ओर गौ संवर्धन राज्य मंत्री,2005 में शिवराज सरकार मे वन राजस्व राज्य मंत्री,तीसरी बार 2008 में फिर से शिवराज सरकार में ग्रह राज्य मंत्री।

बालकृष्ण पाटीदार

-किसान आंदोलन के बाद उपजी पाटीदारों की नाराजगी साधने के लिए।

- गुजरात में पाटीदार आंदोलन की भरपाई ।

- हार्दिक पटेल की मध्य प्रदेश में ध्याम देने के बाद उनकी काट के तौर पर।

- केबिनेट में पाटीदार समुदाय का मंत्री न होना।

- गुजरात की सीमा से सटे विधानसभा ओर मालवा निमाड़ की पाटीदार बाहुल्य सीट पर नजर।

-तीन बार के विधायक और मालवा निमाड़ में मौजूद पाटीदार समुदाय में खासा प्रभाव।

जालम सिंह पटेल

- बड़े भाई प्रहलाद पटेल कल्याण सिंह उमा भारती के बाद देश में लोधियों के बड़े नेता।

- मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड समेत महाकौशल में लोधियों का प्रभाव 30 से ज्यादा सीटों पर।

- प्रह्लाद पटेल को केन्द्रिय मंत्रिमंडल के हालिया हुए विस्तार में न लिए जाने की नाराजगी दूर करने के लिए।

- जालम सिंह पटेल को मंत्री बनाने के बाद प्रह्लाद पटेल की प्रदेश अध्यक्ष की दावेदारी होगी कमजोर।

दरअसल शिवराज सरकार ने अपने चार साल दो महीने के कार्यकाल में दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया है।इससे पहले जून 2016 में पहली बार विस्तार कर 9 मंत्रियों को शामिल किया था।इसी विस्तार में बाबूलाल गौर ओर सरताज सिंह को मंत्री पद से भी हटाया गया था।आज हुए दुसरे विस्तार के बाद शिवराज समेत 32 मंत्री हो चुके हैं।शिवराज अपनी केबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री रख सकते है। इस लिहाज से अभी शिवराज 3 ओर नए मंत्री ककेबिनेट में शामिल कर सकते है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :