🔴 TRENDING NOW!
लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल दुनिया में घटती जन्मदर का बढ़ता खतरा, एक पीढ़ी में शुरू हो सकती है आबादी में गिरावट सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता, नन्हे हाथों ने दिखाया कमाल

👤
Admin
👁 5559 व्यूज
📍 भोपाल
बच्चों की ड्रॉइंग प्रतियोगिता, नन्हे हाथों ने दिखाया कमाल
13 फरवरी, 2018। शहर के वी-केयर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ने कोलार रोड स्थित सिग्नेचर रेसिडेंसी में ड्रॉइंग और कलरिंग की प्रतियोगिता आयोजित कराई। इस प्रतियोगिता में सोसायटी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों के इमैजिनेशन को निखारने और प्रकृति के प्रति उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम थी 'सेव वॉटर ऐंड सेव अर्थ'। प्रतियोगिता में शामिल 47 बच्चों को इस थीम पर ही अपनी क्रिएटिविटी दिखानी थी।



प्रतियोगिता में बच्चों को उम्र के हिसाब से दो वर्गों में बांटा गया, 2-5 साल और 5 साल से ज्यादा। पहले वर्ग के बच्चों को सिर्फ कलरिंग और दूसरे वर्ग के बच्चों को ड्रॉइंग और कलरिंग दोनों ही करने थे। कलरिंग प्रतियोगिता में कोमल (4 साल) को पहला, संचित द्विवेदी (5 साल) को दूसरा और रौनक (5 साल) को तीसरा पुरस्कार मिला, जबकि ड्रॉइंग-कलरिंग प्रतियोगिता में प्रत्यूष (12 साल) ने पहला, तन्वी (12 साल) ने दूसरा और प्रथम (13 साल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर .के. यादव ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण के मौजूदा हालात को देखते हुए हमें मूलभूत स्तर से सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि ये बच्चे हमारा भविष्य हैं और इन्हें इस संबंध में जागरूक करके ही हम अपनी धरती को बचा सकेंगे। बच्चों के अंदर प्रभावित करने की असाधारण क्षमता भी होती है, इसलिए बड़े भी इनसे सबक लेंगे।
Tags :