13 फरवरी 2018। सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे कोलारस ओर मुंगावली के चुनाव भले ही कांग्रेस और भाजपा के बीच हो रहें हो।लेकिन असल में ये उपचुनाव करोड़पति ओर लखपति उम्मीदवारों के बीच है।भाजपा के दोनों उम्मीदवार जहां करोड़पति हैं वहीं कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार लखपति हैं।
बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए नाक का संवाल बन चुके कोलारस ओर मुंगावली चुनाव में उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है।कोलारस मैं जहां 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है वहीं मुंगावली में 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।लेकिन असल चुनाव होना है इन उपचुनावों में करोड़पति ओर लखपति उम्मीदवारों के बीच में।
कोलारस में भाजपा ने करोड़पति उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है तो कांग्रेस के उम्मीदवार लाखों के संपत्ति के मालिक हैं।
कोलारस के उम्मीदवारों की संपत्ति
भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र जैन-8 करोड़ 61 लाख की चल संपत्ति
-पत्नी पद्मा जैन के पास-2 करोड़ 35 लाख की संपत्ति।
देवेंद्र जैन अचल संपत्ति- 2 करोड़ 35 लाख
पत्नी पद्मा जैन अचल संपत्ति- 2 करोड़ 28 लाख।
कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह -11 लाख 14 हजार की संपत्ति।
-पत्नी के पास 17 लाख 61 हजार की संपत्ति
- दो बच्चो के पास- 3 लाख 8 हजार की सम्पति
महेंद्र सिंह अचल संपत्ति- 98 लाख
पत्नी अचल संपत्ति- 33 लाख
जाहिर है कोलारस में भाजपा प्रत्याशी जहां करोड़पति है तो कांग्रेस प्रत्याशी लखपति की हैसियत रखते हैं। साथ ही देवेंद्र जैन के पास एक रिवॉल्वर दो बंदूक है और कोई आपराधिक मामले दर्ज नही हैं। तो महेंद्र सिंह पर भी कोई अपराध नही है साथ ही उनके पास मोटर साईकल ओर ट्रेक्टर है। कमोबेश ऐसे ही हालात मुंगावली में भी हैं जहां भाजपा प्रत्याशी करोड़पति है तो कांग्रेसी लखपति।
मुंगावली में प्रत्याशी की संपत्ति
भाजपा की उम्मीदवार बाई साहब की अचल संपत्ति-1 करोड़ 16 लाख।
स्वर्गीय पति राव देशराज की अचल संपत्ति-71 लाख
बाई साहब चल संपत्ति- 24 लाख 87 हजार
पति राव देशराज -12 लाख 89 हजार।
कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह की चल संपत्ति- 37 लाख 25 हजार।
अचल संपत्ति- 55 लाख।
बच्चो के पास चल संपत्ति -20 लाख।
मुंगावली से भाजपा प्रत्याशी जहां पढ़ी लिखी नही है लेकिन हस्ताक्षर कर लेने के चलते साक्षर है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह सातवी कक्षा पास हैं।
ऐसे में जबकि चुनाव 24 फरवरी को होने हैं और 28 को परिणाम आने है देखना दिलचस्प होगा कि इन चुनावों में करोड़पति विजयी होते हैं या लखपति।
- डॉ.नवीन जोशी
कोलारस मुंगावली में धन से मुकाबला....दोनो के धन बल का जोर दिखेगा 24 को
Place:
भोपाल 👤By: Admin Views: 2305
Related News
Latest News
- भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में दिखाई सख्ती, वाणिज्य मंत्री बोले – “हम अपनी शर्तों पर करेंगे बातचीत”
- एलन मस्क की नई 'अमेरिका पार्टी' का ऐलान: रिपब्लिकन-डेमोक्रेट प्रभुत्व को चुनौती देने की तैयारी
- लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मोदी का दो टूक संदेश: आतंकवाद की निंदा ‘सिद्धांत’ होनी चाहिए, न कि ‘सुविधा’
- यूपी के टॉप विकास खंडों को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये के पुरस्कार, डेल्टा रैंकिंग में दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन
- पहले करवाया लिंग परिवर्तन, फिर किया विवाह से इंकार; ट्रांसवुमन की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू
Latest Posts

