उपचुनाव वाले अशोक नगर और शिवपुरी जिले में भी बंटेंगी
16 फरवरी 2018। मध्य प्रदेश में कक्षा छठवीं से तथा कक्षा नौवीं से सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कुल सात लाख सायकलें मुफ्त में बंटेंगी। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर दिये हैं। लडक़ों को काले रंग की तथा लड़कियों को लाल रंग की सायकलें मिलेंगी। इनमें कक्षा छठवीं के लिये 2 लाख 10 हजार तथा कक्षा नौं वीं के लिये पांच लाख सायकलों का आर्डर लुधियाना की तीन नामी कंपनियों एटलस, हीरो एवं एवन को राज्य लघु उद्योग निगम द्वारा भारत सरकार के जैम पोर्टल के माध्यम से मिला है।
मुफ्त में बंटने वाली इन सायकलों का वितरण उपचुनाव वाले जिले अशोक नगर एवं शिवपुरी में भी होगा। सायकल वितरण के लिये पात्रता निर्धारित की गई है कि विद्यार्थी के ग्राम में कोई माध्यमिक/हाई स्कूल नहीं होना चाहिये तथा वह विद्यार्थी दूसरे ग्राम या शहर स्कूल में अध्ययन हेतु जाता है। यह सायकल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगी जिनका समग्र पोर्टल में ग्राम उल्लेखित है तथा वही गृह ग्रम माना जायेगा और उसे पता बदलने की पात्रता नहीं होगी।
कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों को 18 इंच तथा कक्षा नौं वी के विद्यार्थियों को 20 इंच की सायकलें मिलेंगी। सायकल के भण्डारण अथवा असेम्बल्ड करते समय स्कूल भवन को जो क्षति अथवा टूट-फूट होगी उसकी वसूली सायकल प्रदायकत्र्ता कंपनी से की जायेगी। इस संबंध में एक प्रकरण वर्ष 2016-17 में टीकमगढ़ में आगजनी होने से भवन को क्षति हुई थी। प्रदायकत्र्ता कंपनियां सायकलों की एक साल की गारंटी/वारंटी देंगी यानि वितरित सायकल में कोई गड़बड़ी पायी जाने पर उसमें सुधार की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क सायकलों का वितरण होगा। इस वितरण की मानीटरिंग की जा रही है। सायकल वितरण आनगोईंग प्रोसेस है तथा चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि पहले से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आचार संहिता बाधा नहीं होगी।
- डॉ नवीन जोशी
प्रदेश में विद्यार्थियों को सात लाख सायकलों का वितरण होगा
Place:
भोपाल 👤By: Admin Views: 2629
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार
- इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश
- सोशल मीडिया की लत का आरोप: Meta, TikTok और Snapchat लाखों डॉलर में करेंगे समझौता
- भारत-वियतनाम के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील, इंडोनेशिया के साथ भी समझौता अंतिम चरण में
- एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव
Latest Posts















