🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्‍वपूर्ण - डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह

👤
Admin
👁 3698 व्यूज
📍 भोपाल
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका महत्‍वपूर्ण - डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह
विधान सभा की नवगठित पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

24 फरवरी 2018। जनता का सबसे हितकारी तंत्र लोकतंत्र है। लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की भूमिका काफी महत्‍वपूर्ण है। विधान सभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति विधान सभा और जनसंचार माध्‍यमों के बीच संचार सेतु है। विधान सभा उपाध्‍यक्ष एवं पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सभापति डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने आज यह बात विधान सभा की वर्ष 2018 के लिये गठित पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की बैठक में कही।



श्री सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्‍यम से मध्‍यप्रदेश विधान सभा की कार्यवाही की अत्‍यंत सुसंगत एवं तथ्‍यपरक रिर्पोटिंग होने से इसकी विशिष्‍ट भूमिका स्‍थापित हुई है। बैठक के प्रारंभ में विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने विधान सभा उपाध्‍यक्ष का स्‍वागत किया तथा समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्‍यों का परिचय दिया।



बैठक में आयुक्‍त जनंसपर्क पी. नरहरि के साथ समिति के सदस्‍य सर्वश्री मृगेन्‍द्र सिंह, अजय त्रिपाठी, प्रवीण दुबे, जगदीश द्विवेदी, दीपेश अवस्‍थी, संजय दुबे, पवन देवलिया, डॉ. मयंक चतुर्वेदी,हरि अग्रहरि, संजीव श्रीवास्‍तव, प्रशांत दुबे, खिलावन चन्‍द्राकर, सीताराम ठाकुर, सुश्री सुचान्‍दना गुप्‍ता एवं जनसंपर्क के अपर संचालक सुरेश गुप्‍ता उपस्थित थे। समिति ने विधान सभा के पूर्व अध्‍यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त कर श्रद्धांजति दी।

Tags :