🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

थाईलैंड : सीरियल ब्लास्ट में 2 हिरासत में लिए गए, 4 लोगों की हुई थी मौत

👤
Admin
👁 18123 व्यूज
📍 1
थाईलैंड : सीरियल ब्लास्ट में 2 हिरासत में लिए गए, 4 लोगों की हुई थी मौत
थाईलैंड के पर्यटन शहरों में शुक्रवार को हुए सीरियल बम विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने हमले में संलिप्तता के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 'गार्जियन' की रपट के अनुसार, गुरुवार रात हुए विस्फोट में हुआ हिन शहर में एक व्यक्ति की मौत और लगभग 20 अन्य के घायल होने के चंद घंटे बाद ही शुक्रवार का विस्फोट सामने आया है.

पुलिस ने कहा कि 12 घंटों की अवधि में तीन शहरों में कम से कम आठ विस्फोट हुए. रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता मेजर जनरल पियाफान पिंगमुआंग ने कहा, 'प्राचुआप खिरी खान तथा दक्षिणी प्रांतों में हुए विस्फोट आतंकवादी वारदात नहीं, बल्कि विध्वंसक की घटनाएं हैं.'

उन्होंने कहा कि थाईलैंड में नस्लीय अल्पसंख्यकों के बीच जाति या धर्म को लेकर कोई संघर्ष नहीं है या न ही उसे इस्लामिक स्टेट (आईएस) का ही कोई खतरा है. प्रवक्ता ने कहा कि यह विस्फोट अराजकता पैदा करने के इरादे से किए गए.प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने कहा कि कुछ 'बेदिल' थाई लोग मुसीबत पैदा कर रहे हैं. सरकार देश को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख चकथिप चाइजिंदा ने सभी पुलिस एजेंसियों से तमाम सरकारी कार्यालयों व प्रतीकात्मक स्थलों खासकर बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डों, पर्यटक आकर्षण स्थलों पर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया.

'सीएनएन' ने पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल सामुयर योसूमरान के हवाले से कहा, 'सीरियल विस्फोटों की शुरुआत गुरुवार रात हिन रिसॉर्ट से हुई. स्थानीय बार जॉनी 56 के पास दो बम कुछ ही समय के अंतराल पर फटे. उस वक्त विदेशी पर्यटक वापस होटल जा रहे थे.' वहीं, शुक्रवार को तीन स्थानों पर छह विस्फोट हुए.

पुलिस ने कहा, 'हुआ हिन में दो बम विस्फोट हुए और दक्षिणी शहर सूरत थानी और रिसॉर्ट आइलैंड ऑफ फुकेट में दोहरे बम विस्फोट हुए.' पुलिस ने कहा कि संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन इसके पीछे किस संगठन का हाथ था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बम विस्फोटों के अलावा दक्षिणी प्रांतों के नाखोन सी. थमारत, क्राबी और ट्रांग जैसे कई बाजारों में आगजनी की घटनाओं की भी खबर मिली है. प्रधानमंत्री ने थाई लोगों से सीरियल विस्फोटों से न घबराने की अपील की है.



Tags :