07 मार्च 2018। मध्य प्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों पर 23 मार्च को होने जा रहे चुनावों के उम्मीदवारों के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।इस सूची में भाजपा ने मध्य प्रदेश से थावरचंद गहलोत ओर केंद्रीय पेटोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम रखा है। बाकी बची दो सीटों पर भाजपा जल्द ही नामों की घोषणा कर सकती है।
- 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को होने जा रहे राज्यसभा चुनावो के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आज भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारीबकी गई इस सूची में 8 नाम है। जिनमे से मध्य प्रदेश की भाजपा की चार सीटों में से दो सीट के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी इस सूची में कर दी गई है। मध्य प्रदेश से थावरचंद गहलोत दुबारा राज्यसभा भेजे जाएंगे जबकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस बार मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे।गौरतलब है कि प्रदेश में जिन पांच सीटों के लिए चुनाव होना है उनमे से चार भाजपा के पक्ष में जानी है और एक कॉंग्रेज़ को मिलेगी।
इनकी सीटें होंगी खाली।
- मेघराज जैन- 2014 में हुए उपचुनाव में जीते।
- के एल गणेशन - 2016 के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित।
- प्रकाश जावड़ेकर - 2014 में उपचुनाव में जीते।
- थावरचन्द गहलोत- 2012 में निर्वाचित।
- सत्यव्रत चतुर्वेदी - 2012 में निर्वाचित हुए।
दरअसल मंगलवार को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी।जिसमे राज्यसभा की चार सीटों के लिए 15 नामों का पैनल बनाया गया।जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया गया था।
-थावर चंद गहलोत।
-माखन सिंह।
-मेघराज जैन।
-विनोद गोटिया
-अरविंद कोठेकर
-अरविंद भदौरिया
-कविता पाटीदार
-विक्रम वर्मा
-रामकृष्ण कुसमरिया
-रघुनंदन शर्मा
-डॉ जितेंद्र जामदार
-लता एलकर
-अजय प्रताप सिंह
-धीरज पटेरिया
- दीपक विजेवर्गिया।
इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आये चौधरी राकेश चतुर्वेदी के नाम पर भी भाजपा में चर्चा चल रही है। सूत्रों की माने तो बाकी बचे दो नामों पर भाजपा 9 तारीख को नागपुर में होने वाले आरएसएस के सालाना सम्मेलन के बाद घोषणा कर सकती है।
अभी जिन 8 सीटों पर भाजपा ने नाम घोषित किये हैं उनमें केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से, गुजरात से मनसुख एल मंडाविया, गुजरात से ही पुरुषोत्तम रूपला, हिमाचल से जगत प्रकाश नड्डा, बिहार से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ओर राजस्थान से भूपेंद्र यादव के नाम शामिल हैं।
राज्यसभा की पहली सूची जारी की भाजपा ने
Place:
Bhopal 👤By: Admin Views: 2665
Related News
Latest News
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Latest Posts















