🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

'क्या हाल मिस्टर पांचाल' के सेट पर हिंदी की ट्रेनर बनीं प्राथना

👤
Admin
👁 5331 व्यूज
📍 Bhopal
'क्या हाल मिस्टर पांचाल' के सेट पर हिंदी की ट्रेनर बनीं प्राथना
एक कलाकार दिन में 12 घंटे काम करता है और ऐसे चरित्र निभाता है जो उसके वास्तविक जीवन से बिलकुल अलग होता है. यह अक्सर देखा जाता है कि कलाकारों के वास्तविक जीवन पर उनके किरदार की छाप दिखने लगती है. ऐसा ही कुछ 'क्या हाल मिस्टर पांचाल'

के सेट पर देखने को मिला. प्राथना का किरदार निभा रहीं आस्था अग्रवाल धाराप्रवाह हिंदी में बोलना शुरू कर दिया है. खबर है कि अभिनेत्री सेट पर हर किसी की हिंदी सुधार रहीं हैं. क्रू से लेकर कास्ट तक आस्था सभी की गलतियों की ओर इशारा कर रहीं हैं जो अपनी हिंदी में अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं. वर्तमान में वह सेट पर हिंदी की पंडित बन गईं हैं.



हिंदी बोलने की समर्थक आस्था कहती हैं, "यह अजीब बात है कि हिंदी मेरी सामान्य दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. एक अभिनेत्री के रूप में आप कभी-कभी अपने चरित्र की खूबियों को अपना लेते हैं. धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाली प्राथना ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला

है. दिन में ज्यादातर समय धारदार हिंदी में बोलते हुए मैं भूल गई हूँ कि मैं सामान्य हिंदी बोल सकती हूँ. सभी की खिंचाई करते हुए मैंने सेट पर उनकी हिंदी को सुधारना शुरू कर दिया है. वे खासकर तब खीझ जाते हैं जब मैं अपने पति की हिंदी को सही करने लगती हूँ.

जब भी मैं हिंदी में बात करती हूँ वे परेशान होकर भाग जाते हैं."



देखते रहिए क्या हाल मिस्टर पांचाल सोमवार से शनिवार रात 8.00 बजे सिर्फ स्टार भारत पर
Tags :